एक्सप्लोरर

China Pneumonia Outbreak: चीन की रहस्यमयी बीमारी से अलर्ट पर भारत, जानें क्या है राज्यों की तैयारियां?  

China Pneumonia Outbreak: चीन में रहस्यमयी तरीके से फैल रहे माइक्रोप्लाज्मा निमोनिया व इन्फ्लूएंजा फ्लू के मामले को लेकर भारत पूरी तरह से अलर्ट है.

China Pneumonia Outbreak: चीन में रहस्यमयी तरीके से फैल रहे माइक्रोप्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के मामले को लेकर भारत सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया जा चुका है. हालांकि, इस निमोनिया वायरस को लेकर सरकार की ओर से गंभीर चिंता नहीं जताई गई है. फिर भी केंद्र सरकार ने राज्यों को मेडिकल तैयारियों की समीक्षा का निर्देश जारी किया था. इसे देखते हुए राज्यों ने कमर कस ली है.

चीन में इस निमोनिया वायरस के चलते बच्चों में बुखार, खांसी, सांस की तकलीफ और फेफड़ों के संक्रमण जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं. चीन में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके चलते उत्तर चीन के कई स्कूलों को बंद कर दिया गया है. बीते रविवार को चीन के स्वास्थ्य आयोग की ओर से कहा गया था कि इस बीमारी के फैलने में कई प्रकार के रोगजनक जुड़े हुए हैं और मुख्य रूप से इन्फ्लूएंजा से ये फैल रहा है.

वैश्विक मुद्दा बनी चीन की रहस्यमयी बीमारी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से इस रहस्यमयी बीमारी के बारे में चीन से ज्यादा जानकारी साझा करने के मांग के बाद से ये निमोनिया वायरस एक वैश्विक मुद्दा बन गया है. बीते हफ्ते ही केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अस्पताल की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कहा गया था.
'तमिलनाडु में स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग कर रहा सावधानी से जांच' 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, इस बीमारी से न‍िपटने को लेकर की गई तैयार‍ियों पर तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एमए. सुब्रमण्यम ने बुधवार (29 नवंबर) को कहा कि राज्य का पब्‍ल‍िक हेल्‍थ ड‍िपार्टमेंट बच्चों में होने वाले बुखार की बहुत सावधानी से जांच कर रहा है. उन्‍होंने कहा कि चीन में निमोनिया बुखार का पता चला है ज‍िसका असर बच्चों पर अधिक पाया गया है. तम‍िलनाडु राज्‍य में कहीं भी नए प्रकार के बुखार का पता नहीं चला है. 

'कर्नाटक के अस्पताल किसी भी आपात स्थिति से न‍िपटने को तैयार' 

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने एएनआई से बातचीत में कहा कि इस बीमारी के बारे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि राज्य के अस्पताल किसी भी आपात स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

'गुजरात में कोव‍िड बेड और ऑक्सीजन की उपलब्धता की तैयारियों का जायजा' 

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने भी अस्‍पतालों की तैयार‍ियों को लेकर कहा कि वो क‍िसी भी तरह की आपात स्‍थ‍िति से न‍िपटने को तैयार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के दौरान राज्य में बेड और ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए की गई तैयारियों का फिर से जायजा लिया गया है. उन्‍होंने कहा क‍ि राज्य और केंद्र सरकार पूरी तरह से तैयार हैं.  

इस बीच देखा जाए तो केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से सभी राज्‍यों को इन्फ्लूएंजा और सर्दियों के मौसम के कारण अत्यधिक सावधानी के तौर पर अपने अस्पतालों की तैयारी के उपायों जैसे कि अस्पताल के बिस्तर, इन्फ्लूएंजा के लिए दवाएं और टीके, चिकित्सा ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, पीपीई आदि की जांच करने के लिए हाल ही में न‍िर्देश द‍िए थे. राज्‍यों की ओर से उस पर अमल क‍िया जा रहा है. 

राजस्थान ने स्‍वास्‍थ्‍य कर्म‍ियों को द‍िए एक्‍शन प्‍लान तैयार करने के न‍िर्देश 

इसके अलावा राजस्‍थान में चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग ने अपने कर्मचारियों को सतर्क रहने और क्‍व‍िल रेस्‍पांस टीमों को गठि‍त करने का न‍िर्देश द‍िया है. पीटीआई के मुताबिक, एक एडवाइजरी में स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अधिकारियों से बीमारी की रोकथाम और उपचार के लिए एक एक्‍शन प्‍लान तैयार करने को भी कहा है. 

उत्तराखंड के चीन से सटे बॉर्डर ज‍ि‍लों पर पैनी नजर 

एएनआई के मुताबिक, उत्तराखंड में राज्य सरकार ने अलर्ट जारी कर अधिकारियों को राज्य में निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है. खासकर, चीन के बॉर्डर एर‍िया से सटे तीन जिलों-चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ पर व‍िशेष ध्‍यान देने के न‍िर्देश द‍िए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: चीन की रहस्यमयी बीमारी से भारत में अलर्ट! केंद्र सरकार ने दी सलाह, 'अस्पतालों में तैयारियों का लें जायजा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget