एक्सप्लोरर

चीन को संभाल सकता है भारत, पाक की धमकी बकवास: सेना प्रमुख

पाकिस्तान की परमाणु हथियार की धमकी को सेना प्रमुख ने बकवास बताया, उन्होंने कहा भारत को चीन को संभालना आता है.

नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के मुताबिक चीन भले ही ताकतवर देश है लेकिन हम भी कमजोर नहीं हैं, भारत को चीन को संभालना आता है. थलसेना दिवस से पहले आज सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत राजधानी दिल्ली में सालाना प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे.

जनरल रावत ने कहा कि ये बात भी सही है कि चीन एक उभरती हुई महाशक्ति है और उससे भारत की सेना अकेले नहीं निपट सकती है. इसके लिए सरकार और कूटनीति का सहारा भी लेना होगा. उन्होंने कहा कि चीन से हालांकि भारत को अकेले ही निपटना होगा लेकिन दूसरी देशों की सहायता ली जा सकती है. उन्होनें कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हमारे पड़ोसी देश चीन की झोली में ना चला जाएं.

एबीपी न्यूज के सवाल पर जनरल बिपिन रावत ने कहा कि हमें '62 के युद्ध के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए क्योंकि चीन सीमा से सटे इलाके इस तरह के हैं जहां हम चीन से ज्यादा मजबूत स्थिति में हैं. उन्होनें कहा यही वजह है कि डोकलम विवाद के दौरान हमारे स्थानीय कमांडर्स को बेहद विश्वास था कि चीन के खिलाफ हमारा पलड़ा भारी है. जनरल रावत के मुताबिक, डोकलम विवाद के दौरान अगर युद्ध होता हो हमारी कोशिश होती कि वो वहीं तक सीमित रहे दूसरे इलाकों में ना फैले.

जनरल रावत ने चीन की चुनौती से निपटने के लिए सेना को और अधिक आधुनिक हथियारों से लैस होने की वकालत की. उन्होनें कहा कि जरूरी नहीं है कि भविष्य का युद्ध सीमाएं और सैनिकों के बीच लड़ा जाए. उन्होनें कहा कि हमें साइबर और इंफो-वॉरफेयर से भी जूझना पड़ सकता है.

पाकिस्तान की परमाणु हथियार की धमकी को सेना प्रमुख ने बकवास करते हुए कहा कि पाकिस्तान कभी भी हमारे साथ विवाद को नहीं बढ़ाएगा क्योंकि वो तो खुद 2003 की युद्धविराम संधि को पूरी तरह से लागू करने के लिए हमे संदेश भेजता है.

कश्मीर पर उन्होंने कहा कि अभी आतंकवाद खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि वहां के मदरसों पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है. साथ ही स्कूलों में भारत और जम्मू-कश्मीर के मैप्स को अलग-अलग दिखाना ठीक नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget