एक्सप्लोरर

चीन ने लिपुलेख के पास सेना की बढ़ाई तैनाती, तोपों और बख्तरबंद गाड़ियों को भी किया तैनात

लिपुलेख झील के लिए 17,000 फीट की ऊंचाई पर भारत द्वारा सड़क निर्माण किए जाने पर भारत और नेपाल के बीच तनाव पैदा हो गया है. इसका कारण यह है कि काठमांडू ने इस क्षेत्र को अपना इलाका होने का दावा किया है.

देहरादून: चीन ने लिपुलेख के पास अपनी सेना की तैनाती बढ़ा दी है, जहां नई दिल्ली और काठमांडू के बीच तनाव बना हुआ है. लिपुलेख दर्रा (पास) भारत, नेपाल और चीन के बीच उत्तराखंड में कालापानी घाटी में स्थित है. आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि चीन ने 150 लाइट कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड की तैनाती की है. बताया जा रहा है कि इस ब्रिगेड को दो सप्ताह पहले तिब्बत से चीन के लिपुलेख त्रि-जंक्शन की ओर तैनात किया गया है.

भारतीय अधिकारियों को दो हफ्ते पहले पता चला है कि सीमा से लगभग 10 किलोमीटर दूर पाला में चीनी सैनिकों की तैनाती की गई है. जुलाई में ही पाला के पास लगभग 1,000 सैनिक तैनात किए गए थे और चीन द्वारा वहां एक स्थायी चौकी भी बनाई गई थी. सूत्रों ने कहा, एक पखवाड़े पहले 2,000 से अधिक अतिरिक्त सैनिक तैनात किए गए थे.

भारत और नेपाल के बीच तनाव का कारण लिपुलेख झील के लिए 17,000 फीट की ऊंचाई पर भारत द्वारा सड़क निर्माण किए जाने पर भारत और नेपाल के बीच तनाव पैदा हो गया है. इसका कारण यह है कि काठमांडू ने इस क्षेत्र को अपना इलाका होने का दावा किया है. भारत द्वारा बनाई जा रही सड़क से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा का समय कम हो जाएगा. नेपाल ने पिछले दिनों इस क्षेत्र को अपना बताते हुए एक नया राजनीतिक मानचित्र भी जारी किया था, जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी.

चीन ने तोपों और बख्तरबंद गाड़ियों को भी तैनात किया

वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन आमने-सामने हैं. दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीमा विवाद को लेकर पिछले करीब तीन महीने से अधिक समय से तनाव बना हुआ है. चीन ने एलएसी के ऐसे विभिन्न स्थानों पर यथास्थिति बदलने का प्रयास किया है, जो कि हमेशा से भारतीय क्षेत्र रहे हैं. भारत ने इस पर आपत्ति जताई है और चीन के साथ सभी स्तरों पर मामले को उठाया जा रहा है. चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के तीन सेक्टरों - पश्चिमी (लद्दाख), मध्य (उत्तराखंड, हिमाचल) और पूर्वी (सिक्किम, अरुणाचल) में सैनिकों, तोपों और बख्तरबंद गाड़ियों को भी तैनात किया है.

भारत और चीन के बीच सीमा तनाव को कई दौर की सैन्य और कूटनीतिक बातचीत के बावजूद हल नहीं किया जा सका है. चीन ने पूर्वी लद्दाख में अपने सैनिकों को पीछे हटाने की प्रतिबद्धता पर कोई अमल नहीं किया है. चीन की विस्तारवादी नीति और आक्रामक रवैये को देखते हुए भारत ने भी अपने सशस्त्र बलों को सीमा पर पूरी तैयारी के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें-

बेंगलुरु हिंसा का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश में बीजेपी, CBI जांच कराई जाए: सिद्धारमैया LAC पर तनाव घटाने की कवायद में एक बार फिर बैठेंगे भारत और चीन, आज होगी WMCC की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस का एक्शन, 1700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में
LIVE: जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस का एक्शन, 1700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? अभिजीत दीपके की हिरासत के बाद सौंपी गई CJP प्रोटेस्ट की कमान
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? अभिजीत दीपके की हिरासत के बाद सौंपी गई CJP प्रोटेस्ट की कमान
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget