एक्सप्लोरर

चीन को चुभा युद्ध के लिए तैयार रहने वाले आर्मी चीफ बिपिन रावत का बयान

शुआंग गेंग ने कहा, ‘‘दो दिन पहले ही, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने संकेत दिया था कि दोनों देश एक दूसरे के लिए विकास के अवसर हैं, खतरा नहीं हैं.’’

बीजिंग: चीन ने गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. सेना प्रमुख ने कहा था कि बीजिंग, भारत के संयम की परीक्षा ले रहा है. चीन ने कहा कि यह बयान इस सप्ताह श्यामन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से व्यक्त किए गए विचारों के विरोधाभासी है. रावत ने नई दिल्ली में सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज की तरफ से आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को दो मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि चीन ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है, वहीं पाकिस्तान के साथ सुलह की कोई गुंजाइश नहीं लगती.

 चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग का बयान

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने एक ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हमने भारत में संबंधित लोगों के बयान देखे हैं, हमने भारत की प्रेस में भी कुछ बयान देखे हैं. डोकलाम में दोनों देशों की सेनाओं के बीच 73 दिन तक बने रहे गतिरोध के समाप्त होने के बाद शी और मोदी की पहली मुलाकात में उनकी तरफ से व्यक्त विचारों का जिक्र करते हुए गेंग ने यह भी पूछा कि क्या रावत बोलने के लिए अधिकृत हैं और क्या उनके विचार भारत की सरकार के रुख का प्रतिनिधित्व करते हैं.

चीन और भारत महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं: गेंग शुआंग

शुआंग ने कहा, ‘‘जैसा कि भारतीय प्रेस में खबरें आई हैं. हमें नहीं पता कि वह ऐसी बातें कहने के लिए अधिकृत हैं या नहीं, या ये केवल उनके स्वत: स्फूर्त बयान थे या उनकी बात भारत सरकार के रुख का प्रतिनिधित्व करती हैं.’’ चीन और भारत को महत्वपूर्ण पड़ोसी और दो बड़े देश बताते हुए गेंग ने कहा कि संबंधों का मजबूत और सतत विकास दोनों देशों के हितों को साधने वाला है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय यही देखना चाहता है.

शुआंग गेंग ने कहा, ‘‘दो दिन पहले ही, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने संकेत दिया था कि दोनों देश एक दूसरे के लिए विकास के अवसर हैं, खतरा नहीं हैं.’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा था कि भारतीय पक्ष द्विपक्षीय संबंधों के सतत विकास के लिए चीन के साथ काम करना चाह रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘हमें एक दूसरे को शत्रु नहीं मानना चाहिए. दोनों पक्षों को सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन चैन बनाये रखने के लिए मिलकर काम करना चाहिए.’’ रावत के बयान के जवाब में गेंग ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि ये सैन्य अधिकारी इस चलन को स्पष्ट तरीके से देखेंगे और चीन और भारत के संबंधों के विकास में योगदान देंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget