चीन ने माना, कोई भारतीय सेना का जवान उसके कब्जे में नहीं, इंडियन आर्मी पहले ही दे चुकी है बयान
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने चीन-भारत सीमा की स्थिति के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में शुक्रवार को कहा कि चीन ने किसी भी भारतीय सेना को गिरफ्तार नहीं किया.

नई दिल्ली: चीन और भारत के बीच सरहद पर तनातनी जारी है. इस बीच दोनों देशों की सेना के बीच झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए. इसके साथ ही खबर आई कि भारत के कुछ जवानों को चीन ने गिरफ्तार भी कर लिया है. हालांकि भारतीय सेना शुरू से ही इस बात को नकारती रही. अब चीन ने भी इसपर मुहर लगा दी है.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने चीन-भारत सीमा की स्थिति के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में शुक्रवार को कहा कि चीन ने किसी भी भारतीय सेना को गिरफ्तार नहीं किया. कोई भी भारतीय सेना चीन के कब्जे में नहीं है.
China has not seized any Indian personnel, Chinese Foreign Ministry spokesperson Zhao Lijian told a daily press briefing on Friday in response to a question about the China-India border situation: China's CGTN pic.twitter.com/ujfIluRKd4
— ANI (@ANI) June 19, 2020
भारतीय सेना ने पहले ही दे दिया था बयान
भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार को उन खबरों को पहले ही खारिज कर दिया था जिनमें दावा किया गया है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में तीन दिन पहले चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़पों के बाद उसके कई सैनिक लापता है. सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया गया है कि कार्रवाई में कोई भारतीय सैनिक लापता नहीं हैं.’’
इस तरह की खबरें थी कि गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद चीनी सेना ने भारतीय सेना के कुछ सैनिकों को बंदी बना लिया है. इस झड़प में 20 भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गये थे. चीन ने हताहतों की संख्या अभी तक जारी नहीं की है.
Source: IOCL

























