एक्सप्लोरर

जिनेवा में भारत के प्रस्ताव का चीन ने किया समर्थन तो पाकिस्तान ने अटकाया रोड़ा, जानें पूरा मामला

India Pakistan: भारत के पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान ने एक बार फ‍िर हथ‍ियारों के प्रत‍ि बनी खुद की मानस‍िकता से दुन‍िया को अवगत करा द‍िया है. ज‍िनेवा में निरस्त्रीकरण सम्मेलन में उसका रवैया साफ देखा गया.

India Pakistan in Geneva Convention: पाकिस्‍तान (Pakistan) भले ही आर्थ‍िक और राजनीत‍िक संकट के बुरे दौर से गुजर रहा हो, लेक‍िन हथियारों और युद्ध के मामले में उसकी सोच हमेशा से एक जैसी ही रही है. ताजा उदाहरण ज‍िनेवा (Geneva) में निरस्त्रीकरण सम्मेलन (CD) की प्‍लेनरी मीट‍िंग है जहां वो एक बार फ‍िर अपने मंसूबे को दर्शाने के लिए आगे आया है.

एचटी र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, ज‍िनेवा कन्‍वेंशन में भारत (India) ने '2024 प्रोग्राम ऑफ वर्क' के तहत फ‍िस‍िल मैटेर‍ियल कट-ऑफ (FMCT) प्रस्ताव को दुन‍िया के सामने पेश क‍िया ज‍िस पर पाकि‍स्‍तान ने हस्‍ताक्षर करने से साफ इनकार कर द‍िया है. 

पाक‍िस्‍तान ने भारत के प्रस्‍ताव का समर्थन करना नहीं समझा जरूरी  

खास बात यह है क‍ि दुन‍िया में परमाणु हथ‍ियारों पर रोकथाम लगाने को लेकर भारत की तरफ से लाए गए इस प्रस्‍ताव पर जहां अमेरिका, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन ही नहीं बल्‍क‍ि पाक‍िस्‍तान का दोस्‍त चीन भी समर्थन में आया है वहीं दूसरी तरफ पाक‍िस्‍तान ने भारत के इस प्रस्‍ताव का व‍िरोध करना जरूरी समझा. 

चीन के समर्थन के बाद भी पाकि‍स्‍तान का रहा अड‍़ियल रवैया 

हैरान करने वाली बात यह भी है क‍ि भारत के युद्ध बंदी (POW) के दस्‍तावेज/प्रस्‍ताव का समर्थन जब चीन जैसा देश कर रहा है, बावजूद इसके पाकि‍स्‍तान उसमें अड़ंगा लगा रहा है. सीडी ज‍िनेवा की मीट‍िंग में कई प्रतिनिधिमंडल ने तो इस बात को जानने की कोश‍िश की क‍ि आख‍िर पाकिस्तान इस प्रस्ताव को क्यों रोकना चाहता है. 

एक माह की अध्‍यक्षता के बाद भारत लेकर आया था प्रस्‍ताव 

एक द‍िग्‍गज निरस्त्रीकरण राजनयिक का कहना है क‍ि पाक‍िस्‍तान का ब‍िना किसी ठोस कारण के युद्ध बंदी को रोकना उसकी खूनी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि भारत इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए विचार-विमर्श के बाद अपनी अध्यक्षता के एक महीने (जनवरी 21-फरवरी 20) के बाद एक दस्तावेज के साथ सीडी जिनेवा में आया. सीडी जिनेवा की ओर से आखिरी POW 2022 में स्‍वीकार क‍िया गया था, लेक‍िन पाक‍िस्‍तान ने इस प्रस्‍ताव पर हस्‍ताक्षर करने से इनकार कर भारत के प्रस्‍ताव पर अड़ंगा लगा द‍िया है.  

भारत के साथ सैन्य स्थिति प्रभावित होने का क‍िया दावा

शुक्रवार को सीडी की पूर्ण बैठक में इस्लामाबाद ने हमेशा की तरह निरस्त्रीकरण और हथियार नियंत्रण के काम को बाध‍ित करने में अपनी द‍िलचस्‍पी द‍िखाई. पाकिस्तान एफएमसीटी पर हस्ताक्षर करने का विरोध कर रहा है. इसको लेकर पाक‍िस्‍तान ने दावा क‍िया है क‍ि इससे भारत के साथ उसकी सैन्य स्थिति प्रभावित होगी. 

भारत की पैठ को मजबूत होते नहीं देखना चाह‍ता पाक‍िस्‍तान 

इस मामले के जानकार राजनयिकों का कहना है क‍ि पाक‍िस्‍तान कतई नहीं चाहेगा क‍ि इस तरह का प्रस्‍ताव जो नई द‍िल्‍ली (भारत) की ओर से क‍िया गया हो, उस पर आम सहमत‍ि हास‍िल हो. इस मंसूबे के चलते ही उसने पीओडब्‍ल्‍यू पर आम राय बनने में रोड़ा अटकाने का काम क‍िया, ज‍िसको भारत लेकर आया था. पाक‍िस्‍तान की यही सोच है क‍ि भारत की इंटरनेशनल लेवल पर पैठ मजबूत नहीं हो.   

सीडी जिनेवा एक ऐसा संगठन है जोक‍ि दुन‍िया में परमाणु हथ‍ियारों पर कंट्रोल करने को लेकर बना है. यह बात अलग है क‍ि साल 2009 के बाद से एफएमसीटी को लेकर कोई सख्‍त न‍ियम लागू नहीं हो सका है.   

पाक‍िस्‍तान की च‍िंता पर मसौदे में भी क‍िए गए थे बदलाव 

ज‍िनेवा सीडी में भारतीय प्रतिनिधि ने टिप्पणी करते हुए कहा क‍ि एफएमसीटी पर पाकिस्तान की चिंता को शाम‍िल करने के ल‍िए 'पीओडब्ल्यू' में कुछ समझौते भी क‍िए गए थे. बावजूद इसके पाक‍िस्‍तान ने इसमें अड़गा लगाने का काम क‍िया है. 

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का पिछले पांच साल का कार्यकाल कैसा रहा? क्या अच्छा क्या खराब हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget