एक्सप्लोरर

कर्नाटक: बच्चों को चॉकलेट बांट रहा था इंजीनियर, भीड़ ने बच्चा चोर समझकर मार डाला

परिजनों का कहना है कि एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सभी चार हैदराबाद से कर्नाटक के बीदर गये थे. इसी दौरान एक ने बच्चों को चॉकलेट बांटी. तभी भीड़ ने उन्हें बच्चा चोर समझकर पीटना शुरू कर दिया. जिसमें एक की मौत हो गई. वहीं तीन अन्य बुरी तरह घायल हो गए.

बेंगलूरू: बच्चा चोर के नाम पर भीड़ की हिंसा में एक और शख्स की जान चली गई. कर्नाटक के बीदर जिले में भीड़ ने एक 32 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अजाम (27) की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. भीड़ के हमले में तीन अन्य लोग भी बुरी तरह जख्मी हो गए. जिसमें से एक कतर का नागरिक है. परिजनों का कहना है कि बीदर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सभी चार हैदराबाद से आए थे. इसी दौरान एक ने बच्चों को चॉकलेट बांटी. तभी भीड़ ने उन्हें बच्चा चोर समझकर पीटना शुरू कर दिया. जिसमें अजाम की मौत हो गई. वहीं बशीर, सलाहम और अकरम घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि मारे जाने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अजाम आईटी कंपनी एसेंचर के लिए काम करता था और उनकी कंपनी की तरफ से गूगल के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था.

घायलों को पहले बीदर के सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. ये घटना 13 जुलाई की है. और पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक इस मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, व्हाट्सएप के जरिए बच्चा चोर की अफवाह फैलाई गई थी. हमने तीन व्हाट्सएप एडमिन को गिरफ्तार किया है. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कहा है कि हमारी नजर बनी हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

हैदराबाद के रहने वाले अजाम अपने दोस्तों के साथ एक अन्य दोस्त से मिलने आए थे. मिलने के बाद सभी कार से लौट रहे थे. तभी मुरकी गांव के करीब इन लोगों ने कुछ स्कूली बच्चों को देखा. सलाहम ने बच्चों को चॉकलेट देने की कोशिश की. तभी किसी ने बच्चा चोर की अफवाह उड़ा दी. देखते-देखते भीड़ इकट्ठा होने लगी. भीड़ को देखते हुए सभी ने भागने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे. कुछ लोगों ने चारों की तस्वीर बच्चा चोर के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दी.

मॉब लिंचिंग: मोदी सरकार ने राज्यों से कहा, अफवाह रोकने के लिए चलाएं जागरुकता अभियान

एक पीड़ित के मुताबिक, अगले गांव में जब वह पहुंचे तो गांव वालों ने पेड़ से सड़क को जाम कर दिया था. कार अजाम चला रहे थे. उन्होंने जाने बचाने के लिए तेज रफ्तार में कार भगाने की कोशिश की. कार खाई में गिर गई. तभी वहां मौजूद भीड़ ने खींचकर पीटना शुरू कर दिया.

आपको बता दें कि देशभर में बच्चा चोरी की अफवाह है. अफवाह व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया माध्यम के जरिए फैलाई जा रही है. अब तक कम से कम भीड़ की हिंसा में पिछले एक साल में 30 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले दिनों ही महाराष्ट्र के धुले में भीड़ ने बच्चा चोर के शक में पांच लोगों की हत्या कर दी थी.

फेक न्यूज-अफवाहों पर लगेगी लगाम, Whatsapp के बाद अब YouTube ने लॉन्च किए नए फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
ओडिशा ने पकड़ी विकास की रफ्तार, CM मांझी ने रखी 46 प्रोजेक्ट्स की नींव, हजारों करोड़ का निवेश
ओडिशा ने पकड़ी विकास की रफ्तार, CM मांझी ने रखी 46 प्रोजेक्ट्स की नींव, हजारों करोड़ का निवेश
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'ऐसे दुस्साहस को...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'ऐसे दुस्साहस को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget