एक्सप्लोरर

यूपी में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत 2022 तक हर घर में होगा नल- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘जल जीवन मिशन’ के अन्तर्गत ‘हर घर नल’ योजना वर्ष 2022 तक चार चरणों के तहत पूरी की जाएगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि ‘जल जीवन मिशन’ के अन्तर्गत ‘हर घर नल’ योजना वर्ष 2022 तक चार चरणों के तहत पूरी की जाएगी. उन्होंने कहा कि इन चार चरणों में बुन्देलखण्ड, विन्ध्य क्षेत्र, आर्सेनिक/फ्लोराइड तथा जेई/एईएस से प्रभावित क्षेत्र शामिल हैं,

इन सभी चरणों के तहत ‘जल जीवन मिशन’ के कार्यक्रम एक साथ सम्पादित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में संचालित ‘हर घर नल’ योजना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. योगी केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान अपने विचार व्यक्त कर रहे थे.

30 जून को बुन्देलखण्ड क्षेत्र 12 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया जा चुका है- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 जून, 2020 को बुन्देलखण्ड क्षेत्र के झांसी, ललितपुर तथा महोबा जनपदों की 12 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया जा चुका है. शेष चार जनपदों के निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ हो जाएंगे. इसके साथ ही, विन्ध्य क्षेत्र के मिर्जापुर व सोनभद्र जनपदों में निर्माण कार्यों का शीघ्र शुभारम्भ किए जाने की कार्यवाही हो रही है.

आर्सेनिक/फ्लोराइड तथा जेई/एईएस प्रभावित क्षेत्रों में डीपीआर की कार्यवाही की जा रही है. खुली निविदा के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली एजेन्सियों के चयन के जरिये निर्माण कार्यों को कराया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार में जल शक्ति मंत्रालय का गठन किए जाने के अनुरूप ही प्रदेश में भी जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया गया है.

स्वच्छ भारत मिशन की तर्ज पर ही ‘जल जीवन मिशन’ के कार्यक्रमों को संचालित किया जाएगा- मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की तर्ज पर ही ‘जल जीवन मिशन’ के कार्यक्रमों और योजनाओं को मिशन मोड में संचालित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ‘जल जीवन मिशन’ की योजनाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाने के सम्बन्ध में प्रत्येक माह उनके स्तर से भी समीक्षा की जाएगी.

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2024 तक ‘हर घर नल’ योजना से पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे वर्ष 2022 तक पूर्ण किए जाने का प्रयास किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश में इसकी सफलता के लिए समयबद्ध ढंग से कार्य किया जाना आवश्यक है. जिसके लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.

यह भी पढ़ें.

राज्यसभा सभापति एम वेंकैया नायडू ने की संसदीय समिति की बैठक, मानसूत्र सत्र की योजना की समीक्षा

जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता समेत पिता और भाई की गोली मारकर हत्या, सात पुलिसकर्मी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget