एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता समेत पिता और भाई की गोली मारकर हत्या, सात पुलिसकर्मी गिरफ्तार

उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकवादियों ने भाजपा नेता वसीम अहमद बारी, उनके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है. बारी की सुरक्षा में कथित लापरवाही के मामले में सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है.

श्रीनगरः उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा में बुधवार रात को आतंकवादियों ने एक भाजपा नेता वसीम अहमद बारी, उनके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है. जिसके बाद जम्मू-कश्मीर प्राधिकारियों ने नेता की सुरक्षा में कथित लापरवाही के मामले में सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है.

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि आतंकवादियों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वसीम अहमद बारी की दुकान के बाहर रात करीब नौ बजे उन्हें गोली मार दी जिसमें उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि इस घटना में बारी के अलावा उनके भाई उमर और पिता बशीर अहमद की भी मौत हो गई है.

पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने साइलेंसर लगी रिवॉल्वर से गोली मारी है. उन्होंने बताया कि जिस जगह इस वारदात को अंजाम दिया गया वो जगह मुख्य थाने से महज 10 मीटर दूर है. उन्होंने बताया कि बारी की सुरक्षा में कथित लापरवाही के मामले में सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है.

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बताया कि परिवार की सुरक्षा में आठ सुरक्षाकर्मी रहते हैं लेकिन दुर्भाग्य से जब यह घटना घटी तब कोई भी कर्मी नहीं मौजूद थे. जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस संबंध में कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है जहां अभी जांच जारी है. वहीं वसीम की सुरक्षा में तैनात लोगों को पुलिस अधिनियम के तहत लापरवाही के लिए हिरासत में ले लिया गया है. क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और खोज जारी है.

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और बांदीपुरा के पूर्व विधायक उस्मान मजीद ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया. भाजपा नेता सुरिंदर अम्बरदार ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. कांग्रेस और पीडीपी ने भी घटना की कड़ी आलोचना की है

इसे भी देखेंः

भारत ने कहा- कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले पर अमल से बच रहा पाकिस्तान

MEA ने पाकिस्तान के दावों पर कहा- कुलभूषण जाधव को पुनर्विचार याचिका दायर करने से इनकार करने के लिये मजबूर किया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget