एक्सप्लोरर

INX मीडिया केस: 26 अगस्त तक CBI रिमांड पर चिदंबरम, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अर्जी पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में चिदंबरम के वकील ईडी की गिरफ्तारी से राहत की मांग कर सकते हैं. लेकिन ऐसी जानकारी है कि ईडी से गिरफ्तारी की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 27 तारीख को होगी.

नई दिल्ली: आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई की विशेष अदालत से पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम को गुरुवार को राहत नहीं मिली. कोर्ट ने उन्हें चार दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया. सीबीआई अब उनसे आईएनएक्स मीडिया घोटाले में अगले 4 दिनों तक पूछताछ करेगी और चिदंबरम को दोबारा सोमवार को अदालत के सामने पेश करेगी. वहीं एयरसेल मैक्सिस केस में भी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर लगी रोक आज खत्म हो रही है.

चिदंबरम से तीन चरणों में पूछताछ कर सकती है सीबीआई- सूत्र सीबीआई कोर्ट में सीबीआई के वकील की ओर से चिदंबरम के लिए 5 दिनों की रिमांड की मांग गई थी लेकिन जज अजय कुमार कुहाड़ ने 4 दिनों के लिए रिमांड दे दी. सूत्रों के मुताबिक अदालत में कामयाबी मिलने के बाद सीबीआई ने तीन चरणों में चिदंबरम से पूछताछ की तैयारी की है. पहला, अब तक की जांच के दौरान सामने आए आरोपियों, गवाहों और सबूतों के आधार पर सवाल तैयार किए गए हैं. दूसरा, दस्तावेज दिखाकर चिदंबरम से पूछताछ होगी और तीसरे चरण में जरुरी होने पर कुछ लोगों से चिदंबरम का आमना सामना कराया जा सकता है.

चिदंबरम की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चिदंबरम ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका लगाई थी. उस पर आज सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की बेंच सुनवाई करेगी हालांकि उससे पहले चिदंबरम गिरफ्तार किए जा चुके हैं. INX मीडिया मामले में चिदंबरम की याचिका पर 12 बजे जस्टिस आर भानुमति और जस्टिस ए एस बोपन्ना की बेंच सुनवाई करेगी. सुनवाई के लिए पी चिदंबरम की दो अर्जियां हैं, पहली अर्जी सीबीआई की गिरफ्तारी से राहत की मांग से जुड़ी है और दूसरी अर्जी ईडी की गिरफ्तारी से बचने की है.

सीबीआई तो चिदंबरम को गिरफ्तार कर चुकी है, ऐसे में इस याचिका की कोई खास अहमियत नहीं मानी जा रही. लिहाजा सुप्रीम कोर्ट में चिदंबरम के वकील ईडी की गिरफ्तारी से राहत की मांग कर सकते हैं. लेकिन ऐसी जानकारी है कि ईडी से गिरफ्तारी की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 27 तारीख को होगी. ऐसे में ईडी के पास भी चिदंबरम को गिरफ्तार करने का मौका होगा और वो मौका तब आएगा जब सोमवार को सीबीआई की रिमांड खत्म होगी.

27 घंटे की 'भागमभाग' के बाद हुई थी चिदंबरम की गिरफ्तारी गौरतलब है कि इससे पहले 20 अगस्त को चिदंबरम की अंतरिम जमानत याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी. इसके बाद से ही वो गायब हो गए थे. 21 अगस्त को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाज़ा खटखटाया, लेकिन राहत मिलने के बाद बुधवार को अचानक 27 घंटे बाद वो कांग्रेस दफ्तर पहुंचे. वहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनके ऊपर कोई आरोप नहीं हैं. इसके बाद वो दिल्ली के जोरबाग स्थित अपने घर चले गए. जहां कई घंटों तक चले ड्रामे के बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के लिए सीबीआई को काफी मशक्कत करनी पड़ी और फिल्मी अंदाज़ में सीबीआई की टीम को चिदंबरम के घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल होना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget