एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: कक्षा 10वीं और 12वीं के स्कूल कल से खुलेंगे, 50 फीसदी होगी छात्रों की उपस्थिति

छत्तीसगढ़ में दसवीं और 12 वीं कक्षा के लिये स्कूल कल से 50 फीसदी उपस्थिति के साथ दोबारा खुलेंगे. हालांकि शर्त के मुताबिक संबंधित जिलों में कोविड संक्रमण दर पिछले सात दिन से एक प्रतिशत होनी चाहिए.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में दसवीं और 12 वीं कक्षा के लिये सरकारी व निजी स्कूल सोमवार से 50 फीसदी उपस्थिति के साथ दोबारा खुलेंगे. हालांकि इसके लिये शर्त यह है कि संबंधित जिलों में कोविड संक्रमण दर पिछले सात दिन से एक प्रतिशत हो.

हालांकि, स्कूली छात्रों के अभिभावकों के राज्य स्तरीय निकाय ने इस कदम का विरोध किया है. साथ ही कहा है कि सरकार को स्कूलों को दोबारा खोलने की अनुमति देने से पहले महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुये कुछ और समय इंतजार करना चाहिये था.

भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूलों को खोले जाने का निर्णय लिया गया

इस साल कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर मार्च में शुरू होने के बाद स्कूल एवं कॉलेज बंद कर दिये गये थे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान स्कूलों को खोले जाने के बारे में निर्णय किया गया.

स्कूली शिक्षा विभाग ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि दो अगस्त से प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में दसवीं और 12 वीं कक्षा की ऑफलाइन कक्षायें शुरू होंगी. सरकार ने कुछ शर्तों के साथ कक्षा एक से पांच और कक्षा 8 के लिये स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी है, लेकिन, छठी, सातवीं, नौवीं एवं 11 वीं कक्षा की प्रत्यक्ष कक्षायें तुरंत नहीं शुरू होंगी.

इसने कहा था कि छात्र एक दिन के अंतराल पर कक्षा में शामिल हो सकेंगे, लेकिन ऐसे छात्र जिन्हें कफ, सर्दी और बुखार की शिकायत होगी, उन्हें कक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी.

राज्य में कोरोना संक्रमण की संख्या 10 लाख के पार

छत्तीसगढ़ में बीते दिन 102 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,02,008 हो गई है. राज्य में शनिवार को 50 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है. राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 102 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 12, दुर्ग से एक, राजनांदगांव से दो, बालोद से तीन, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से नौ, महासमुंद से दो, बिलासपुर से तीन, रायगढ़ से सात, कोरबा से एक, जांजगीर चांपा से नौ, मुंगेली से एक, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से दो, कोरिया से चार, सूरजपुर से तीन, बलरामपुर से तीन, जशपुर से एक, बस्तर से छह, कोंडागांव से तीन, दंतेवाड़ा से छह, सुकमा से चार, कांकेर से 11, नारायणपुर से एक और बीजापुर से छह मामले हैं.

रायपुर जिले में सबसे अधिक संक्रमण मामले हुए दर्ज

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,02,008 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 9,86,621 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1863 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 13,524 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,678 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3138 लोगों की मौत हुई है.

यह भी पढ़ें.

Petrol Diesel Price: जानें बीते एक महीने में कितने बढ़े दाम, कोरोना काल में लगा पेट्रोल का शतक

Airstrike on Taliban Terrorists: तालिबान पर अफगानिस्तान की बड़ी कार्रवाई, एयरस्ट्राइक कर 254 आतंकियों को किया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget