एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: रमन सरकार का फैसला, पूर्व पीएम वाजपेयी के नाम पर होगा नया रायपुर का नाम 'अटल नगर'

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया कि राज्य निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी के ऐतिहासिक योगदान को देखते हुए नया रायपुर का नामकरण ‘अटल नगर’ किया जाएगा.

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में नया रायपुर शहर का नाम ‘अटल नगर’ करने का फैसला किया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया कि राज्य निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी के ऐतिहासिक योगदान को देखते हुए नया रायपुर का नामकरण ‘अटल नगर’ किया जाएगा. वहां वाजपेयी की मूर्ति स्थापित की जाएगी और वहां सेंट्रल पार्क का नामकरण भी उनके नाम पर किया जाएगा.

बैठक में नया रायपुर में ही अटल स्मारक बनाने सहित राज्य में उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाये रखने के लिए और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. सिंह ने बताया कि नया रायपुर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी तथा राज्य के सभी 27 जिला मुख्यालयों में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगायी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में बिलासपुर विश्वविद्यालय और राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज का नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने, राष्ट्रीय स्तर के कवियों के लिए वाजपेयी के नाम पर राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना और प्रदेश सरकार के द्वितीय चरण की विकास यात्रा को अटल विकास यात्रा के नाम से आयोजित करने का भी निर्णय हुआ है.

सिंह ने बताया कि कैबिनेट के निर्णय के अनुसार मड़वा ताप बिजली संयंत्र और राजधानी रायपुर में पूर्ववर्ती नेरोगेज पर बन रहे एक्सप्रेसवे कलेक्टोरेट के बगीचे का नामकरण भी स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जाएगा.

रमन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) के अवसर पर एक नवम्बर को त्रिस्तरीय पंचायतों और नगरीय निकायों के लिए अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन पुरस्कार की शुरूआत की जाएगी. इसके अंतर्गत प्रत्येक जनपद पंचायत से एक ग्राम पंचायत को और प्रत्येक राजस्व संभाग से एक जनपद पंचायत, एक नगर पंचायत और एक नगर पालिका और प्रदेश स्तर पर एक जिला पंचायत और एक नगर निगम को यह पुरस्कार दिया जाएगा.

छत्तीसगढ़ बोर्ड की पाठ्य पुस्तकों में अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी शामिल की जाएगी ताकि नई पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके. वाजपेयी ने पोखरण में ऐतिहासिक परमाणु परीक्षण करवाया था. उनके इस योगदान को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की एक बटालियन का नामकरण पोखरण बटालियन किया जाएगा.

मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में त्रिस्तरीय पंचायतों, नगरीय निकायों और निगमों और मंडलों को भी यह शोक प्रस्ताव पारित करने के लिए भेजे जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget