एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने जवानों के 20 से ज्यादा हथियार लूटे, गृहमंत्री चुनावी दौरा छोड़ दिल्ली रवाना

बीजापुर मुठभेड़ का मास्टरमाइंड बटालियन नंबर 1 का हेड हिडमा है. शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर जगरगुंड़ा थाना क्षेत्र (सुकमा जिला)के अंतर्गत जोनागुड़ा गांव के करीब नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन तथा तर्रेम के सुरक्षा बलों के मध्य मुठभेड़ हुई थी.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं. सुरक्षा बलों ने लापता 17 जवानों के शव बरामद कर लिए हैं. 20 से ज्यादा हथियार जवानों के शव के पास से नहीं मिले हैं. नक्सली जवानों की हत्या करने के बाद हथियार लूट ले गए हैं. हमले का मास्टरमाइंड बटालियन नंबर 1 का हेड हिडमा है. माओवादियों का सबसे बड़ा बटालियन है ये. वहीं इस हमले की वजह से गृहमंत्री अमित शाह ने भी चुनावी दौरा छोड़ दिल्ली रवाना हो गए हैं.

अमित शाह ने रविवार सुबह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन कर बीजापुर में हुई नक्सली घटना के संबंध में विस्तृत चर्चा की. मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री को बीजापुर में राज्य और केंद्र के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की मैदानी स्थिति से अवगत कराया.

सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कल हुई थी मुठभेड़ शनिवार को सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोनागुड़ा गांव के करीब सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें पांच जवानों के शहीद होने और 30 अन्य जवानों के घायल होने की जानकारी मिली थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहीद जवानों में से दो जवानों के शव सुरक्षा बलों ने बरामद किए थे और तीन अन्य जवानों के शव शिविर नहीं लाए जा सके थे. वहीं इस घटना के दौरान 18 अन्य जवानों के लापता होने की जानकारी मिली थी. लापता जवानों की तलाश में आज सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था. सुरक्षा बलों ने शनिवार को शहीद तीन जवानों के शवों और 17 अन्य जवानों (कुल 20 जवानों) के शवों को बरामद कर लिया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया था कि शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर जगरगुंड़ा थाना क्षेत्र (सुकमा जिला)के अंतर्गत जोनागुड़ा गांव के करीब नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन तथा तर्रेम के सुरक्षा बलों के मध्य मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ तीन घंटे से अधिक समय तक चली.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री का 'दीदी' कहना TMC को पसंद नहीं, महिला नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठाए सवाल बंगाल चुनाव: शुभेंदु अधिकारी ने लगाया संगीन आरोप, कहा- ममता के भतीजे को तस्करी से दिए 900 करोड़ रुपए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget