एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री का 'दीदी' कहना TMC को पसंद नहीं, महिला नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठाए सवाल

टीएमसी की तरफ से कहा गया है कि जिस अंदाज से प्रधानमंत्री ने बात की, ये महिलाओं का असम्मान है. इसलिए तृणमूल कांग्रेस की महिला नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की महिला नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री मोदी के उस संबोधन पर सवाल उठाए हैं जिसमें पीएम ने ममता बनर्जी को व्यंगात्मक रूप से दीदी बुलाया था. टीएमसी ने इसे महिलाओं का अपमान बताया है. मिदनापुर से टीएमसी की उम्मीदवार जून मालिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा था, "दीदी... ओह दीदी... दीदी हार आपके सामने है. अभी इसे स्वीकार करिए. हुगली के लोगों की आवाज सुनिए. दीदी..."

TMC को क्यों है ऐतराज टीएमसी की तरफ से कहा गया है कि जिस अंदाज से प्रधानमंत्री ने बात की, ये महिलाओं का असम्मान है. इसलिए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. देखा जाए तो इस चुनावी दौर में दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही हैं. एक तरफ बीजेपी ममता बनर्जी पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है वहीं टीएमसी भी पीएम मोदी पर दबाव बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही.

बंगाल में दो चरण की वोटिंग हुई बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर आठ चरणों में वोटिंग होनी है. 27 मार्च और 1 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग हो चुकी है. तीसरे चरण की वोटिंग अब 6 अप्रैल को होगी. पहले दोनों चरणों में 60 सीटों पर 80 फीसदी से ज्यादा वोटिंग प्रतिशत रहा है. इसके बाद चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवें चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें और अंतिम चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. वहीं, पांच राज्यों में एक साथ 2 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगें.

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है. टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री हैं. 2016 विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने सबसे ज्यादा 211 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. वहीं कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और बीजेपी ने मात्र तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि अन्य ने दस सीटों पर जीत हासिल की थी. यहां बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
LIVE: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह
'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह
राहुल गांधी की संपत्ति से जुड़े मामले पर आज SC में होगी सुनवाई, ज्ञानेश कुमार पर कब?
राहुल गांधी की संपत्ति से जुड़े मामले पर आज SC में होगी सुनवाई, ज्ञानेश कुमार पर कब?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget