एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर बरसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- बीजेपी ने बदली थी राज्य की तस्वीर, लेकिन 2018 में...

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके कांकेर में राजनाथ सिंह ने आमसभा को संबोधित किया. उन्होंने आदिवासियों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

Rajnath Singh In Chhattisgarh: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार (1 जुलाई) को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे. रायपुर में कुछ देर रुकने के बाद राजनाथ सिंह सीधे कांकेर के लिए रवाना हुए. यहां नरहरदेव मैदान में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मांतरण हो रहा है. बस्तर की माटी वीरों की माटी है. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली है. छत्तीसगढ़ बनाने की सबसे बड़ी वजह थी कि आदिवासी भाइयों को विकास की यात्रा में आगे बढ़ाना."

राजनाथ सिंह ने कहा, "छत्तीसगढ़ में धर्मातंरण का काम तेजी से हो रहा है. इसे रोकने के लिए यहां की सरकार कुछ नहीं कर रही है. यह रुकना चाहिए इसमें अगर केंद सरकार से मदद लगेगी तो हम मदद करेंगे. यहां की सरकार ने कई घोटाले किएं हैं. कोयला, गौठान जैसे कई घोटाले हुए हैं. शराबबंदी का वादा करके होम डिलीवरी शुरू कर दी गई थी. पाकिस्तान ने भारत की सीमा में घुसकर हमारे सोते हुए जवानों पर हमला किया. हमारे जवान शहीद हुए. मुझे आज भी याद है पीएम मोदी ने 10 मिनट में स्ट्राइक का फैसला लिया था."

'अब हम नहीं है कमजोर भारत'

रक्षा मंत्री ने कहा, "पड़ोसी देश को बता देना चाहतू हूं कि भारत अब बदल गया है. इस पार ही नहीं उस पार भी जाकर मारेंगे. अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने हमारे प्रधानमंत्री की तारीफ की है.  ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कहते हैं कि मोदी बॉस हैं. एक देश के प्रधानमंत्री हमारे प्रधानमंत्री के पैर छूते हैं. इसे ही सम्मान कहा जाता है और यह पूरे भारत का सम्मान है. रूस ने जब यूक्रेन में मिसाइल दागी थी तो वहां फंसे भारतीयों को सबसे पहले वापस लाया गया. दुनिया का कोई प्रधानमंत्री ये नहीं कर पाया था. पीएम मोदी ने पुतिन से कहकर 24 घंटे के लिए हमले रुकवा दिए थे और 27 हजार बच्चों को वापस लाया गया. अब हम कमजोर भारत नहीं हैं."

राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर निशाना 

राजनाथ सिंह ने बताया कि जब उन्हें पहली बार छत्तीसगढ़ (2003 से पहले छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश का ही हिस्सा था) का प्रभारी बनाकर भेजा गया था उस समय यहां की जनता कांग्रेस के कुशासन से जूझ रही थी. तब यहां कांग्रेस की हुकूमत, अत्याचार और ज़ुल्म था. छत्तीसगढ़वासी पूरी तरह से त्रस्त थे. उस समय कांग्रेस के खिलाफ बोलने की लोगों की हिम्मत नहीं थी. केवल 5 साल केंद्र और राज्य में एक साथ बीजेपी की सरकार होने के बाद 15  साल डॉ.रमन सिंह ने विकास का काम किया. रमन सिंह ने न केवल रायपुर, बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को नया रूप दिया. लेकिन 2018 में लोगों ने सरकार बदलना चुना. 

आदिवासियों को लेकर क्या बोले राजनाथ?

राजनाथ सिंह ने कहा, "2018 में लोगों ने कांग्रेस के वादों पर भरोसा किया, लेकिन इसका उल्टा असर हुआ. मुझे आपको यह बताने की जरूरत नहीं है कि कांग्रेस सरकार कैसा प्रदर्शन कर रही है. अटल जी ने कई आदिवासी समाजों वाले दो राज्य छत्तीसगढ़ और झारखंड का गठन किया. उन्होंने आदिवासी कल्याण के लिए एक अलग मंत्रालय भी बनाया क्योंकि वे आदिवासियों के प्रति संवेदनशील थे. कांग्रेस कभी ऐसा नहीं कर सकी. 

उन्होंने कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी भी आदिवासियों के लिए काम कर रहे हैं. केवल आदिवासी समाज के कल्याण के लिए 90 हजार करोड़ रुपये का अलग से बजट आवंटित कर दिया है. हर साल 15 नवंबर  को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का भी ऐलान किया गया. कांग्रेस आदिवासियों को भूल गई. कांग्रेस ने मदद नहीं की इस वजह से आदिवासियों भाइयों को मकान नहीं मिला."

ये भी पढ़ें: 

Monsoon Session: 'उम्मीद है सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने देगी', कांग्रेस बोली- उन पर भी जिस पर चुप हैं पीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget