एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ चुनाव: राहुल का PM मोदी पर वार, कहा- नोटबंदी कर गरीबों का पैसा कुछ उद्योगपतियों को दिया

Chhattisgarh Assembly Election 2018: राहुल गांधी ने कहा कि रमन सिंह के शासन में 5000 करोड़ रुपये का चिटफंड घोटाला हुआ. गरीब लोगों का पैसा लेकर कंपनियां भाग गई. कोई जांच नहीं हुई. 60 लोगों की मौत हो चुकी है. ये कंपनियां किसने बनाई? रमन सिंह के मित्रों ने बनाई.

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए तीन दिन बाद वोट डाले जाएंगे. वोटिंग से ठीक पहले आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सूबे में कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और रैलियां कर रहे हैं. उन्होंने आज कांकेर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान आप सभी बैंकों की लाइन में खड़े थे और आपके पैसे को लेकर 15 से 20 उद्योगपतियों की जेब में डाल दिया गया. नीरव मोदी, विजय माल्या, ललित मोदी और मेहुल चोकसी को पैसा देकर भगा दिया गया.

राहुल गांधी ने कहा कि रमन सिंह के शासन में 5000 करोड़ रुपये का चिटफंड घोटाला हुआ. गरीब लोगों का पैसा लेकर कंपनियां भाग गई. कोई जांच नहीं हुई. 60 लोगों की मौत हो चुकी है. ये कंपनियां किसने बनाई? रमन सिंह के मित्रों ने बनाई.

राहुल ने आज एक बार फिर राफेल डील में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनिल अंबानी की कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए राफेल विमान का कॉन्ट्रैक्ट दिया. उनकी कंपनी ने कभी विमान नहीं बनाया था. राहुल ने कहा कि मोदी ने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये का लाभ पहुंचाया.

सर्वे: छत्तीसगढ़ में बीजेपी सेफ, राजस्थान में कांग्रेस देगी बड़ा झटका, मध्य प्रदेश में मुश्किल से मिलेगी सत्ता

आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी छत्तीसगढ़ में हैं और वे जगदलपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. राहुल कल जगदलपुर में रहेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजनांदगांव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला के पक्ष में रोड शो भी करेंगे. शुक्ला को कांग्रेस ने रमन सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा है.

सूबे की 90 सीटों पर दो चरणों में 12 नवंबर और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी. राज्य में पिछले 15 सालों से बीजेपी सत्तारूढ़ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget