एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ः पहले चरण में 2.67 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को 99 केंद्रों पर लगेगा कोविड-19 का टीका

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 2.67 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा. इसके लिए 99 टीकाकरण केंद्र चिन्हित किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि उम्मीद है कि 13 तारीख से पहले टीका छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा.

रायपुरः छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के टीकाकरण की तैयारी की जा रही है. राज्य में पहले चरण में 2.67 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा. इसके लिए 99 टीकाकरण केंद्र चिन्हित किए गए हैं.राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि राज्य में कोविड-19 के टीकाकरण के लिए तैयारी की जा रही है.

सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक की जानकारी दी. वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बैठक में शामिल हुए. बैठक में कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर विचार विमर्श किया गया.

टीके की खेप जल्द पहुंचने की उम्मीद मंत्री सिंहदेव ने संवाददाताओं को बताया कि इस महीने की 16 तारीख से टीकाकरण अभियान शुरू होगा. म्मीद है कि 13 तारीख से पहले टीका छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा. जिससे उसे राज्य के अलग-अलग जगहों पर टीकाकरण केंद्रों में पहुंचाने में आसानी होगी. उन्होंने बताया कि पहले चरण में राज्य में 2,67,399 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा. इसके लिए 99 टीकाकरण केंद्रों की पहचान की गई है. हांलाकि राज्य में कुल 1349 टीकाकरण केंद्र हैं जिनका टीके की उपलब्धता के अनुसार इस्तेमाल किया जाएगा.

पोलियो और मलेरिया की दवाई सप्लाई का अनुभव आएगा काम मंत्री ने बताया कि उम्मीद है कि एक दिन में एक केंद्र में एक सौ स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा. जब उनसे राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान को लेकर आने वाली समस्याओं को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पास पोलियो ड्राप और मलेरिया की दवाई अंदरूनी क्षेत्रों में पहुंचाने का अनुभव है. कई जगहों पर बड़े वाहनों, मोटर साइकल, नाव और अन्य माध्यमों से पहुंचा जाएगा.

मंत्री ने कहा कि इस कार्य में परेशानी आ सकती है लेकिन उम्मीद है कि स्वास्थ्य विभाग इन समस्याओं का सामना कर सकेगा. वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने बताया कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं

सभी स्वास्थ्य कर्मियों का डेटा ऐप पर रजिस्टर शुक्ला ने बताया कि कोविन एप में राज्य के सभी स्वास्थ्य कर्मियों का डेटा रजिस्टर कर लिया गया है. रजिस्ट्रेशन के लिए कोई भी फोटो युक्त पहचान पत्र की आवश्यकता होगी. पात्र लाभार्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर टीकाकरण की जगह ,समय और तारीख का संदेश भेजा जाएगा. टीका लगाने के बाद व्यक्ति को आधे घंटे तक निरीक्षण कक्ष में रखा जाएगा और तबियत खराब लगने पर तुरंत उपचार की व्यवस्था की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

पुणे से कोरोना वैक्सीन की पहली खेप रवाना, 3 ट्रक सीरम इंस्टीट्यूट से एयरपोर्ट पहुंचे

Bird Flu: अब उत्तराखंड समेत देश के 10 राज्यों में फैला बर्ड फ्लू, मुंबई में BMC ने जारी की हेल्पलाइन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget