एक्सप्लोरर

अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, ‘दलित गौरव का अपमान करना कांग्रेस की परंपरा’

राहुल गांधी ने कहा कि आज जहां भी बीजेपी की सरकार है, वहां पर दलितों पर हमला हो रहा है. राहुल ने कहा कि पीएम मोदी की मानसिकता दलित विरोधी है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘दलित विरोधी’ मानसिकता के होने का आरोप लगाने के लिए राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि कांग्रेस प्रमुख को जब आंख मारने से फुरसत मिल जाए तब वो जरा तथ्यों पर गौर कर लें. उन्होंने आरोप लगाया कि दलितों का अपमान करने की विपक्षी दल की परंपरा रही है. सिलसिलेवार ट्वीट में शाह ने कहा कि संशोधित बिल के जरिए एससी/एसटी कानून को मजबूत करना और ओबीसी आयोग की स्थापना प्रधानमंत्री की विरासत में है जबकि दलित नेताओं का अपमान करना, मंडल आयोग की रिपोर्ट का विरोध करना और ओबीसी संस्था को मजबूत बनाने में बाधा डालना कांग्रेस की परंपरा रही है. कांग्रेस और राहुल गांधी पर शाह ने यह हमला ऐसे वक्त किया है जब कांग्रेस अध्यक्ष ने जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में दलितों के प्रति सरकार की नीति को लेकर मोदी की आलोचना की. एक के बाद एक ट्वीट में शाह ने गांधी पर हमला करते हुए कहा कि जब आपको आंख मारने और संसद बाधित करने से फुरसत मिल जाए तो तथ्यों पर गौर कर लें. उन्होंने जोर दिया कि राजग सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून को संशोधित कर इसे मजबूत किया है. शख्स ने पूछा क्या बाली जाना सुरक्षित होगा, सुषमा का जवाब- ‘ज्वालामुखी से बात करनी होगी’ अमित शाह सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मोदी से गले लगने के बाद लोकसभा में गांधी के आंख मारने का हवाला दे रहे थे. उन्होंने लिखा कि सरकार ने संशोधित बिल के जरिए एससी/एसटी कानून को मजबूत किया है, फिर आप प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि आज जहां भी बीजेपी की सरकार है, वहां पर दलितों पर हमला हो रहा है. गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री की मानसिकता दलित विरोधी है. अमित शाह ने कहा कि अच्छा होता कि कांग्रेस ने जिस तरह बाबा साहेब आंबेडकर, बाबू जगजीवन राम और सीताराम केसरी के साथ व्यवहार किया है राहुल गांधी उस पर बोलते. कांग्रेस ने लगातार दलितों के साथ अत्याचार किया है. शाह ने कहा कि कांग्रेस दलितों से रहम और कृपापात्र की तरह व्यवहार करती है. वर्षों तक कांग्रेस ने दलित आकांक्षाओं का अपमान किया. उन्होंने पूछा कि क्या यह इत्तेफाक है कि जिस साल सोनिया गांधी कांग्रेस से जुड़ीं उसी साल थर्ड फ्रंट-कांग्रेस की सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण का विरोध किया और जिस साल राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बने तब उन्होंने एससी/एसटी कानून और ओबीसी आयोग का विरोध किया. यह पिछड़ा विरोधी सोच को दिखाता है. अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि आपसे रिसर्च और ईमानदारी की उम्मीद करना मुश्किल है लेकिन फिर भी आप राजीव गांधी का मंडल के समय का बयान पढ़ें जब उन्होंने इसका (सिफारिशों का) विरोध किया था. अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने पंचतीर्थ (आंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच स्थलों का संदर्भ) को विकसित किया, जबकि कांग्रेस ने दलित नेताओं और गौरव का अपमान किया. यह भी पढ़ें- तीन तलाक बिल में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी, मामलों में जमानत दे सकता है मजिस्ट्रेट दलितों के प्रदर्शन में राहुल गांधी: कहा- 2019 में मोदी को हराएंगे, कमजोरों की सरकार बनाएंगे NDA के हरिवंश बने राज्यसभा के उपसभापति, बीके हरिप्रसाद के 105 के मुकाबले 125 मत मिले किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार संसद आए जेटली, 16 अगस्त से फिर संभालेंगे वित्त मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget