एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- हमारी नीतियां साफ और इरादे नेक हैं

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री कह कर गए थे कि दिल्ली से एक रुपए निकलता है गांव पहुंचते-पहुंचते 15 पैसा हो जाता है. आज जो विकास हो रहा है उसका एक कारण यह है कि रुपए तो वही है लेकिन पहले 15 पैसे का काम होता था आज एक सौ पैसों का काम हो रहा है.

जांजगीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार और किसानों के हितों को नजरअंदाज करने के लिए शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा. छत्तीसगढ़ में बीजेपी के लिए एक तरह से चुनावी बिगुल फूंकते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के लोग स्थिर सरकार चुनने के लिए परिपक्व हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्य ने दिखाया है कि स्थिर सरकार के साथ विकास संभव है.

किसानों की रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि केंद्र और छत्तीसगढ़ में बीजेपी नीत सरकारों का एकमात्र लक्ष्य गरीब और आम लोगों का कल्याण करना है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को पहले जंगल, आदिवासी, आतंकवाद और नक्सलवाद के लिए जाना जाता था.

पीएम ने कहा, "राज्य से अपहरण, बम, पिस्तौल और दिग्भ्रमित युवाओं के रक्तपात की खबरें आती थी लेकिन बीजेपी नीत छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य को विकास के पथ पर तेजी से ले जाने के लक्ष्य के साथ इन सभी चुनौतियों का साहस से सामना किया." उन्होंने कहा, "हमारी नीतियां साफ है और इरादे नेक हैं." दिल्ली हो या रायपुर सबका समग्र विकास सुनिश्चित करने का लक्ष्य है.

छत्तीसगढ़ के लोग समझदार हैं: पीएम मोदी ने कहा कि आमतौर पर छोटे राज्यों में राजनीतिक अस्थिरता का दौर बहुत चलता है. लेकिन, छत्तीसगढ़ के लोग इतने समझदार हैं कि उनके निर्णय में कभी चूक नहीं रही, कभी गलती नहीं रही. उसी का परिणाम है कि अवरोधों, आशंकाओं, अनर्गल आरोपों के बीच भी छत्तीसगढ़ का मन नहीं हिला और छत्तीसगढ़ की जनता नहीं डोली. उसी का परिणाम रहा कि छत्तीसगढ़ ने लगातार स्थिर सरकार दी.

राजनीतिक स्थिरता की ताकत है कि आज छत्तीसगढ़ अपनी इच्छा के मुताबिक फैसले ले रहा है. यह यहां की जनता का आशीर्वाद है. जिसके कारण मुख्यमंत्री रमन सिंह को दिल्ली की ओर नहीं देखना पड़ता है. यहां के लोगों के परिश्रम से और यहां के संसाधनों के भरोसे से छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं.

इसके मूल में राजनीतिक स्थिरता है और इसके मूल में छत्तीसगढ़ी लोगों का दूर दृष्टिपूर्ण निर्णय है. इसके मूल में छत्तीसगढ़ी लोगों की लोकतंत्र के प्रति श्रद्धा, चुनी हुई सरकार के प्रति विश्वास है. पूर्ण बहुमत के साथ स्थिर सरकार बनाने का लाभ क्या होता है, इसको यहां के लोग समझते हैं. कभी बड़े-बड़े शहर के लोग भी गलती कर बैठते हैं. लेकिन, छत्तीसगढ़ के लोग नहीं करते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री कह कर गए हैं कि दिल्ली से एक रुपए निकलता है गांव में पहुंचते-पहुंचते 15 पैसा हो जाता है. आज जो विकास हो रहा है उसका एक कारण यह है कि रुपए तो वही है लेकिन पहले 15 पैसे का काम होता था आज एक सौ पैसों का काम हो रहा है. इसलिए काम नजर आ रहा है. हर क्षेत्र में विकास हो रहा है.

प्रधानमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान को भी बेहतर जिंदगी चाहिए, उनके बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा चाहिए. हमने किसानों का सर्वांगीण विकास करने का फैसला किया है. हमने किसानी के काम को बेहतर का बनाने का प्रयास किया है. किसानों को बेहतर बीज मिल रहे हैं और मिट्टी की जांच हो रही है.

सरकार बनते ही किसानों की मांग को पूरा किया मोदी ने कहा कि किसान अपनी फसलों के लागत मूल्य का डेढ गुना मांग रहा था. लेकिन किसी सरकार ने ऐसा नहीं किया. जब हमारी सरकार बनी तब हमने किसानों के लागत मूल्य का डेढ़ गुना देने का फैसला किया. हमने किसानों के जीवन को सुरक्षित बनाया है जिससे आज उनकी फसल का ज्यादा दाम दाम मिल रहा है.

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता को सड़क और रेल परियोजना की सौगात दी. मोदी ने जांजगीर में बिलासपुर-पथरापाली फोरलेन सड़क और बिलासपुर-अनूपपुर तीसरी रेललाइन परियोजना का भूमिपूजन और शिलान्यास किया.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रमन सिंह, केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग विकास मंत्री नितिन गड़करी, केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रीगण मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget