एक्सप्लोरर

Character Certificate: चरित्र प्रमाण पत्र कैसे बनता है और इसे कहां से बनवाया जा सकता है, जानिए सभी स्टेप्स एक साथ

चरित्र प्रमाण पत्र या कैरेक्टर सर्टिफिकेट (Character Certificate) किसी व्यक्ति के साफ-सुथरे चरित्र को दर्शाता है. यह दस्तावेज दर्शाता है कि व्यक्ति किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में सम्मलित तो नहीं रहा है.

किसी भी सरकारी विभाग में नौकरी व स्कूल- क़ॉलेज में एडमिशन के दौरान चरित्र प्रमाण पत्र या कैरेक्टर सर्टिफिकेट (Character Certificate) की आवश्यकता पड़ती है. चरित्र प्रमाण पत्र या कैरेक्टर सर्टिफिकेट (Character Certificate)  किसी व्यक्ति के साफ-सुथरे चरित्र को दर्शाता है. यह दस्तावेज दर्शाता है कि व्यक्ति किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित तो नहीं रहा है. अब सवाल उठता है कि चरित्र प्रमाणपत्र कैसे बनवाया जाए? इसके लिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ आसान टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपना चरित्र प्रमाण पत्र या कैरेक्टर सर्टिफिकेट (Character Certificate) बनवा सकते हैं.

स्कूल या कॉलेज के लिए कैसे बनवाएं चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)

अक्सर स्कूल या कॉलेज में एडमिशन या किसी शैक्षणिक कार्य में कैरेक्टर सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है. ऐसे में स्कूल या कॉलेज प्राचार्य द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है. इसके साथ ही स्कूल द्वारा जो ट्रांफसर सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है उस में भी लिखा होता है कि संबंधित छात्र या छात्रा का कैरेक्ट या चरित्र सही है.

पुलिस करती है चरित्र प्रमाणित

भारत देश में राज्य की पुलिस के द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है कि उसके क्षेत्र में रह रहे व्यक्ति का चरित्र सही है या नहीं. चरित्र प्रमाण पत्र सरकारी विभागों में नौकरियों व प्राइवेट संस्थानों में नौकरियां मिलने के दौरान दिया जाने वाला जरूरी दस्तावेज है. इसे पुलिस वेरिफिकेशन के रूप में भी देखा जा सकता है. चरित्र प्रमाण पत्र की जरूरत विदेशी यूनिवर्सिटीज में पढ़ने के लिए, पासपोर्ट बनवाने के लिए व शस्त्र लाइसेंस बनवाने में भी होती है. मात्र 50 रुपये की फीस का भुगतान करके आप ऑनलाइन भी चरित्र प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं.

जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक की फोटो
  • पहचान प्रमाण या आईडी प्रूफ
  • एड्रेस प्रूफ या पता प्रमाण

कैसे बनवाएं

जिस राज्य से आप संबंधित हैं उस राज्य की पुलिस विभाग के वेबसाइट का लॉगिन करें. मान लिजिए अगर आपको उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना है तो इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में “ UPCOP APP” डाउनलोड करें.

इस एप को डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करें. ओपन करते ही कुछ चित्रों के साथ एक लंबी सी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी. अब आपको चरित्र प्रमाण पत्र पर क्लिक करना है. क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन हो जाएगा.

इस पेज पर दी गई सभी जानकारियों को सही-सही भरें ( नाम, पता, जन्म तारीख, इत्यादि).

जानकारियां भर लेने के बाद आपसे इसमे तीन दस्तावेज मांगे जाएंगे, जिन्हें आपको अपलोड करना होगा (फोटो, पहचान प्रमाण और एड्रेस प्रूफ).

सारी जानकारियां सही-सही भरने के बाद ‘जारी रखें’ ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमे आपको अपना वर्तमान एड्रेस, जिला पुलिस स्टेशन, ठहरने की अवधि, साल और महीना सेलेक्ट करना है.

इसके बाद आपसे  पूछा जाएगा, “ क्या देश के किसी भी हिस्से में आप या परिवार के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड या अपराधिक कार्यवाही है.” अगर हां तो उनका विवरण दें, अन्यथा नहीं पर क्लिक कर दें.

इसके बाद पूछा जाएगा कि ऊपर दी गई सारी जानकारियां सहीं हैं. अगर आपने सभी जानकारियां सही-सही दी हैं तो बस बॉक्स में क्लिक कर दें.

इसके बाद ‘सब्मिट’ ऑप्शन पर क्लिक कर दें. फिर ‘ठीक है’ ऑप्शन पर क्लिक कर दें. इसके बाद भुगतान करना होगा.

इन सब स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपने चरित्र प्रमाण पत्र का सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया है. बस अब आपको इसके बनकर आने तक इंतजार करना होगा. जैसे ही यह बनकर आएगा इसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें

कैसे LPG गैस कनेक्शन हासिल किया जा सकता है, क्या हैं स्टेप और जरूरी कागजात, जानिए यहां

Tips: चोरी हो जाने के बाद भी ऐसे कर सकते हैं फोन का डेटा डिलीट, जानें ये आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget