एक्सप्लोरर

Chandrayaan-3: 14 दिन बाद भी काम करेंगे लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान? ISRO वैज्ञानिक ने किया बड़ा खुलासा

Chandrayaan-3 Soft Landing: चंद्रयान-3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद 14 दिन रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम काम करते रहेंगे. इसके बाद 14 दिन के लिए वहां रात होगी तो ये दोनों इनएक्टिव हो जाएंगे.

चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम चांद से साइंटिफिक डेटा इकट्ठा करके धरती पर भेज रहे हैं. 14 दिनों के मिशन का लगभग आधा हिस्सा पूरा हो चुका है. सबके दिमाग में यह सवाल जरूर होगा कि 14 दिनों के बाद भी क्या विक्रम और प्रज्ञान काम करते रहेंगे. चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा रहे एम. श्रीकांत ने इसका जवाब दिया है. उन्होंने इस बात की संभावना जताई है कि 14 दिनों की रातों के बाद जब चांद पर फिर से सूरज निकलेगा तो चंद्रयान-3 दोबारा काम कर सकता है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चांद पर 23 अगस्त को सूरज निकला था और 14 दिनों तक वहां सूरज की रोशनी रहेगी. तब तक प्रज्ञान और विक्रम भी काम करते रहेंगे, लेकिन जैसे ही सूरज ढलेगा और रात की शुरुआत होगी तो ये दोनों इनएक्टिव हो जाएंगे. हालांकि, 14 दिनों की रातों के बाद जब फिर से सूरज निकलेगा तो हो सकता है कि प्रज्ञान और विक्रम दोबारा काम पर जुटा जाएं.

क्या सच में 14 दिन बाद भी काम करता रहेगा चंद्रयान-3?
श्रीकांत ने कहा, 'हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करने की है कि एक लूनार दिन (पृथ्वी के 14 दिन), जब वहां सूरज की रोशनी रहती है, तब तक हम जितना ज्यादा हो सके साइंटिफिक डेटा इकट्ठा कर लें. अभी सात दिन और रोवर और लैंडर चांद पर काम करेंगे और फिर सूरज ढलने के बाद ये काम करना बंद कर देंगे. हमें विश्वास है कि जब रातखत्म होगी और सूरज की रोशनी पड़ेगी तो ये दोनों फिर से एक्टिव हो जाएंगे और अगर ऐसा होता है तो ये हमारे लिए अच्छा होगा की और डेटा इकट्ठा किया जा सकेगा. अगर ऐसा नहीं भी होता है तो भी हमारा मिशन पूरा हो जाएगा.'

इस वजह से रात में काम नहीं कर पाते रोवर और लैंडर
श्रीकांत ने आगे बताया कि विक्रम और प्रज्ञान को इस तरह डिजाइन किया गया है कि जब तापमान 54 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होता है तो ही ये काम कर सकते हैं. ये सोलर एनर्जी से काम करते हैं यानी इन्हें सूरज की रोशनी की जरूरत होती है. जब सूरज ढलता है तो चांद पर तापमान -203 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, इस तापमान में विक्रम और प्रज्ञान काम नहीं कर सकते. ऐसे में जब चांद पर 14 दिन रात रहेगी तो ये दोनों काम नहीं कर सकेंगे. चांद पर एक रात पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होती है. इसी तरह दिन भी 14 दिनों के बराबर होता है इसलिए दोनों को मिलाकर चांद का एक दिन पृथ्वी के 29 दिनों के बराबर होता है. श्रीकांत ने कहा कि इसकी संभावना है कि जब सूरज की रोशनी पड़ेगी तो रोवर और लैंडर फिर एक्टिव हो जाएंगे क्योंकि चंद्रयान की लॉन्चिंग से पहले किए गए परीक्षणों में ऐसा हुआ है.

यह भी पढ़ें:
जब SLV-3-D2 की लॉन्चिंग के बाद इंदिरा ने NTR को किया था आमंत्रित... किस्से का जिक्र कर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बीजेपी की सबसे बड़ी हार क्यों?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बीजेपी की सबसे बड़ी हार क्यों?
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'यह संघर्ष का अंत नहीं बल्कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'यह संघर्ष का अंत नहीं बल्कि...'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
Embed widget