एक्सप्लोरर

चंद्रयान-2 की बड़ी उपलब्धि, चंद्रमा के बाहरी वातावरण में ऑर्गन-40 गैस की खोज

इसरो (ISRO) के मुताबिक 1972 में अमेरिकी मिशन अपोलो 17 (Apollo-17) ने सबसे पहले चंद्रमा पर ऑर्गन-40 गैस की मौजूदगी को लेकर पुष्टि की थी.

देश के चंद्रयान-2 मिशन के ऑर्बिटर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. चंद्रमा के बाहरी वातावरण में ऑर्गन-40 गैस की मौजूदगी का पता चला है. चंद्रमा के सबसे बाहरी आवरण यानी एक्सोस्फीयर में ऑर्गन-40 गैस फैली हुई है. इस अहम खुलासे से चंद्रमा की सतह के बारे में कई नई जानकारियां मिल सकेंगी. गैस की मौजूदगी के खुलासे से चंद्रमा को लेकर जारी स्टडी में मदद मिलने की उम्मीद है. ऑर्गन-40 गैस की मौजूदगी को लेकर खोज आर्बिटर पर मौजूद एटमोस्फियरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर-2 (CHACE-2) ने की. इसरो (ISRO) ने मंगलवार को बताया कि चांद पर ऑर्गन-40 गैस की मौजूदगी पहले भी मिली थी लेकिन हालिया खोज में इस गैस के उन जगहों में होने की जानकारी मिली है जिसे लेकर वैज्ञानिकों को उम्मीद नहीं थी.

चंद्रमा के बाहरी वातावरण में ऑर्गन-40 गैस की मौजूदगी

इसरो ने कहा कि आर्गन-40 चंद्र एक्सोस्फेरिक स्पेसीज की गतिशीलता का अध्ययन करने के लिए एक अहम ट्रेसर परमाणु है. Ar-40 चंद्र सतह के नीचे मौजूद पोटेशियम -40 (K-40) के रेडियोधर्मी विघटन से निकलता है. इसरो ने कहा कि हालांकि अपोलो-17 और LADEE मिशनों ने चंद्र एक्सोस्फीयर में ऑर्गन-40 की उपस्थिति का पता लगाया है. ये माप चंद्रमा के निकट-भूमध्यरेखीय क्षेत्र तक ही सीमित थे. नई खोज को लेकर निष्कर्ष 'जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स' पत्रिका में प्रकाशित की गई है. CHACE-2 अवलोकनों से पता चलता है कि Ar-40 वितरण में महत्वपूर्ण स्थानिक विविधता है. एटमोस्फियरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर- 2 (CHACE- 2) एक मास स्पेक्ट्रोमीटर टूल्स है जो तत्वों के घनत्व, मूल केमिकल और मॉलिक्यूल्स के स्ट्रक्चर को मापने के काम आता है. 

अपोलो-17 ने भी चंद्रमा पर ऑर्गन-40 का पता लगाया था

गौरतलब है कि साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के तहत चांद की सतह पर लैंडर और रोवर को उतारा जाना था लेकिन इसमें विफलता मिली थी. मिशन के पहले हिस्से के तहत इसका ऑर्बिटर चंद्रमा के ऑर्बिट में स्थापित किया गया था और यह सफलतापूर्वक अपना काम कर रहा है. इसरो के मुताबिक चेस-2 अवलोकन चंद्रमा के भूमध्यरेखीय और मध्य अक्षांश क्षेत्रों में फैली ऑर्गन-40 की दैनिक और स्थानिक भिन्नता की जानकारी देते हैं. इसरो के मुताबिक 1972 में अमेरिका का मिशन अपोलो 17 ने सबसे पहले चंद्रमा पर ऑर्गन-40 को लेकर पुष्टि की थी.

ये भी पढ़ें:

झूले की मस्ती बच्चे को पड़ी बहुत भारी, भगवान को याद कर लगाई बचाने की गुहार

हैंडल पर खड़े होकर शख्स ने चलाई साइकिल, बैलेंस देख होगी हैरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget