एक्सप्लोरर

Chandrababu Naidu: 74 के हुए चंद्रबाबू नायडू, तिरुमाला मंदिर में तोड़े गए 750 नारियल, पीएम मोदी ने भी दी बधाई

Chandrababu Naidu: चंद्रबाबू नायडू की पत्नी एन भुवनेश्वरी ने चित्तूर जिले के उनके विधानसभा क्षेत्र कुप्पम में केक काटकर पार्टी नेताओं के साथ उनका जन्मदिन मनाया.

Chandrababu Naidu Birthday: तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू के शनिवार (20 अप्रैल) को 74 वर्ष के होने पर राज्य भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाया. अगले महीने होने वाले चुनाव के लिए अनंतपुर जिले में प्रचार कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन रायदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र में मनाया.

उन्होंने बच्चों और पार्टी नेताओं के एक समूह के साथ केक काटा. इस अवसर पर पंडितों, मौलवियों और पादरियों ने उन्हें आशीर्वाद दिया. टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंद्रबाबू नायडू को बधाई दी और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की.

पीएम मोदी ने दी नायडू को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीडीपी चीफ एन चंद्रबाबू नायडू को जन्मदिन की बधाई दी. पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ''एक अनुभवी नेता, उन्होंने हमेशा खुद को आंध्र प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित किया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि लोगों की सेवा के लिए उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन मिले.''

नायडू की पत्नी एन भुवनेश्वरी ने चित्तूर जिले के उनके विधानसभा क्षेत्र कुप्पम में केक काटकर पार्टी नेताओं के साथ उनका जन्मदिन मनाया. कुप्पम में एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वह पार्टी नेताओं के साथ जश्न में शामिल हुईं. 

जन्मदिन पर अन्नदानम का आयोजन
एक अन्य कार्यक्रम में, भुवनेश्वरी ने मुस्लिम महिलाओं के एक समूह के साथ समारोह में भाग लिया. बाद में, उन्होंने 'अन्नदानम' का आयोजन किया और कुप्पम में अन्ना कैंटीन में गरीबों को खाना खिलाया. इस अवसर पर टीडीपी नेताओं ने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हुए तिरुमाला मंदिर में 750 नारियल तोड़े.

हैदराबाद में, आईटी कंपनियों के कर्मचारियों का एक समूह साइबर टावर्स में नायडू के जन्मदिन समारोह का आयोजन करने के लिए इकट्ठा हुआ. 1990 के दशक के मध्य में बनाया गया यह पहला आईटी पार्क था. उस समय नायडू संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे.

टीडीपी पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना और बीजेपी के साथ गठबंधन में विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ रही है.

ये भी पढ़ें:

Congress Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, जानें किसे कहां से दिया है टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज़ टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज़ टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!
वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget