एक्सप्लोरर

Chandrababu Naidu Arrest: गिरफ्तारी के एक दिन बाद चंद्रबाबू नायडू को कोर्ट में किया गया पेश, 10 घंटे तक CID ने की पूछताछ

Chandrababu Naidu Arrest: गिरफ्तारी के बाद चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि उनके खिलाफ न कोई सबूत है और न ही एफआईआर में स्कैम में उनकी भूमिका का जिक्र किया गया है.

Chandrababu Naidu Arrest: भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए टीडीपी चीफ और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को रविवार (10 सितम्बर) की सुबह विजयवाड़ा की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया. वकील सिद्धार्थ लूथरा और वकीलों का एक दल आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू की पैरवी कर रहा है. इस दौरान कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में टीडीपी नेता और कार्यकर्ता जमा हुए.

आंध्र प्रदेश सीआईडी ने पूर्व सीएम नायडू को कथित कौशल विकास निगम घोटाले के सिलसिले में शनिवार सुबह गिरफ्तार किया था. नायडू को गिरफ्तार करने पुलिस टीम सुबह 3 बजे ही पहुंच गई थी, जब वे सो रहे थे.

सीआईडी ने 10 घंटे की पूछताछ

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कुंचनपल्ली में सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने कार्यालय में 10 घंटे की लंबी पूछताछ की गई. इसके बाद नायडू को शनिवार-रविवार की दरमियानी रात तड़के 3:40 बजे मेडिकल जांच के लिए विजयवाड़ा के सरकारी जनरल अस्पताल ले जाया गया. परीक्षणों के बाद, नायडू को एसआईटी कार्यालय में वापस ले जाया गया. हालांकि ऐसी संभावना थी कि उन्हें सीधे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा.

टीडीपी प्रवक्ता पट्टाभि राम कोमारेड्डी ने पीटीआई को बताया कि चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश, उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी और अन्य लोग एसीबी अदालत में इंतजार कर रहे थे. कोमारेड्डी ने कहा, ‘‘हमने सोचा था कि उन्हें (नायडू को) अदालत ले जाया जाएगा, लेकिन वे उन्हें वापस एसआईटी कार्यालय ले गए. लोकेश और भुवनेश्वरी अदालत में इंतजार कर रहे थे, लेकिन अचानक काफिला एसआईटी कार्यालय की तरफ मुड़ गया."

टीडीपी ने किया भूख हड़ताल का ऐलान

नांदयाल के डीआईजी और अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की टीम ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को शनिवार सुबह करीब छह बजे नांदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल के बाहर से गिरफ्तार किया था. नायडू को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह सभी सुविधाओं से लैस अपनी बस में सो रहे थे. 

आंध्र प्रदेश में सीआईडी के प्रमुख एन संजय ने बताया कि चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम से जुड़े घोटाले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि कथित घोटाले से राज्य को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. वहीं, टीडीपी ने नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को पूरे आंध्र प्रदेश में सामूहिक भूख हड़ताल करने का फैसला किया है.

पीटीआई से इनपुट

यह भी पढ़ें

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को टीडीपी नेता ने बताया अवैध, जेड प्लस सिक्योरिटी और NSG का दिया हवाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget