एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का 10 साल का सफर, कैसी है पढ़ाई? NAAC में क्या है रेटिंग, यहां जानिए सबकुछ

CU News: MMS कांड के बाद से ही चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाम लोगों की जुबां पर आ गया है. यहां हम आपको चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की शिक्षा प्रणाली और अलग-अलग पैमानों पर उसकी रैंकिंग के बारे में जानकारी देंगे.

Chandigarh University Ranking: पंजाब के मोहाली (Mohali) में स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) का नाम रविवार देर रात से ही चर्चा में बना हुआ है. चर्चा की वजह है MMS कांड. गर्ल्स हॉस्टल की एक लड़की पर दूसरी लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगा है. यूनिवर्सिटी में हंगामा हुआ तो बात पुलिस तक पहुंची और कार्रवाई करते हुए लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया. MMS कांड की जांच जारी है और इसी बीच चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के ऊपर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. चलिए इस आर्टिकल में आपको यूनिवर्सिटी की स्थापना से लेकर अब तक की परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की स्थापना साल 2012 में हुई थी. ऐसा माना जाता है कि इस यूनिवर्सिटी ने बहुत ही कम समय में बड़े मुकाम हासिल कर लिए हैं. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने महज 10 सालों में QS World Rankings 2023 में जगह बनाई. विश्वविद्यालय की स्थापना सतनाम सिंह संधू ने की, जिनका पंजाब में खूब नाम है. सतनाम सिंह संधू सामाजिक कार्यों और सिख उद्यमी के तौर पर जाने जाते हैं.

QS विश्व रैंकिंग 2023

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 के नवीनतम संस्करण के अनुसार, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को भारत के टॉप-3 निजी विश्वविद्यालयों के रूप में स्थान दिया गया है. इसी के साथ क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को सबसे युवा विश्वविद्यालय का भी खिताब मिला है. यह जानकारी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

NIRF सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की रैंकिंग 2022

शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी NIRF रैंकिंग 2022 के तहत चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को भारत के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में 29 वां स्थान दिया गया है. वहीं एनआईआरएफ बेस्ट कॉलेज रैंकिंग 2021 में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को 44.62 के स्कोर के साथ देशभर में #77वां स्थान दिया गया था.

NAAC A+ रेटिंग 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा प्रतिष्ठित A+ ग्रेड से सम्मानित किया गया है. A+ ग्रेड ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को भारत के सबसे विशिष्ट और प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों (HEI) में रखा है, जो अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और प्रसारित करने में शीर्ष मानकों को बनाए हुए है.

सतनाम सिंह संधू के बारे में भी जान लीजिए

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की स्थापना करने वाले सतनाम सिंह संधू (Satnam Singh Sandhu) पंजाब के फिरोजपुर में एक छोटे से गांव में जन्मे. उनके पिता एक किसान थे और वह भी एक किसान ही बने. हालांकि जिंदगी ने शायद उनके लिए कुछ और ही लिख रखा था. साल 2001 में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा. उनके साथ रशपाल सिंह धालीवाल भी सहयोगी रहे. धारीवाल राजनीति में चले गए, लेकिन संधू को राजनीति रास नहीं आई.

कॉलेज बनाने के लिए लिया 95 लाख का लोन

मालवा के ग्रामीण इलाके से आने वाले संधू ने चंडीगढ़ की राजधानी से सटे खरड़ के लांडरां में एक इंजिनियरिंग कॉलेज की नींव रखी. दिसंबर 2000 में उन्होंने 95 लाख रुपये का लोन लिया और तीन एकड़ जमीन पर कॉलेज बनाया. धीरे-धीरे यह कॉलेज बढ़ा और फिर 2012 में उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की स्थापना की. कॉलेज की परफॉर्मेंस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस साल जून में जारी, क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2023 में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने भी जगह बनाई. यह पंजाब से सर्वोच्च रैंक वाला संस्थान बना.

ये भी पढ़ें- Mohali: MMS कांड को लेकर फिर रात में प्रदर्शन, 6 दिनों तक यूनिवर्सिटी बंद, अब तक 3 गिरफ्तार-10 बातें

ये भी पढ़ें- Mohali MMS Leak: मोहाली मामले ने 18 साल पहले DPS कांड की दिलाई याद, जब 2 नाबालिग छात्रों का हुआ था Video वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget