एक्सप्लोरर

Mohali: MMS कांड को लेकर फिर रात में प्रदर्शन, 6 दिनों तक यूनिवर्सिटी बंद, अब तक 3 गिरफ्तार-10 बातें

MMS Scandal: पंजाब पुलिस के डीजी जीएस भुल्लर ने खुद प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बातचीत कर मामले को शांत करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि विश्वास जरूरी है और कानून का पालन किया जा रहा है.

Chandigarh MMS Scandal: मोहाली MMS कांड को लेकर छात्रों के गुस्से के बीच चंडीगढ़ से लेकर शिमला तक हड़कंप मचा हुआ है. इसको लेकर छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. वीडियो लीक में अभी तक आरोपी छात्रा समेत तीन की गिरफ्तारी हुई है. 24 सितंबर यानी छह दिनों के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है. इस घटना को लेकर शनिवार के बाद रविवार की देर रात तक यूनिवर्सिटी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस के काफी मान मनौव्वल के बाद ज्यादातर छात्र वापस लौट गए. हालांकि कुछ छात्र रातभर धरने पर रहे.

पंजाब पुलिस के डीजी जीएस भुल्लर ने खुद प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बातचीत कर मामले को शांत करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि विश्वास जरूरी है और कानून का पालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम आपके पास आते रहेंगे और विश्वास आवश्यक है. एएनआई से बात करते हुए डीआईजी भुल्लर ने कहा कि पहले संवाद की कमी थी और पुलिस उसकी भरपाई का प्रयास कर रही है.

आइये यूनिवर्सिटी एमएमएस लीक मामले में अब तक क्या कुछ हुआ 10 प्वाइंट्स में जानते हैं-

 1- शाम करीब 4 बजे बड़ी संख्या में छात्रा मोहाली में यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर जमा होने लगे. देखते ही देखते यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई जैसे जैसे शाम ढलती गई छात्रों का गुस्सा भी बढ़ता गया. काले कपड़े पहने छात्र हाथों में मोबाइल की लाइट जलाकर अपना विरोध दर्ज कराने लगे. छात्रों के गुस्से को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को मनाने की कोशिश करने लगे. लेकिन छात्र नहीं माने.

2- देर रात तक छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा. पुलिस लगातार छात्रों को मनाने की कोशिश करती रही. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच सही दिशा में चल रही है फिलहाल पुलिस के समझाने बुझाने के बाद बड़ी संख्या में छात्र वापस लौट गए. फिर भी कई छात्र धरने पर बैठे रहे.

3- आरोपी छात्रा पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं. ऐसे में पुलिस ने वीडियो वायरल करने के आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक शिमला के रोहरू से पकड़ा गया. आरोपी युवक के पास से 4 मोबाइल फोन मिले हैं. आरोपी को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है. आरोपी युवक 23 साल का बताया जा रहा है. इसके अलावा पुलिस ने आरोपी युवक के एक साथी को भी पकड़ा है. उसकी उम्र 31 साल बताई जा रही है.

4- इधर, इसी पूरी घटना के बाद बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को मामले की जांच के आदेश दिए. शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने एक छात्रा को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश से 23 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसे उक्त छात्रा का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है. युवक को गिरफ्तार कर उसे पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया है. हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इस मामले में 31 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है.

5- रात भर हुए प्रदर्शन के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिये अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के परिसर पहुंचीं पंजाब की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुरप्रीत देव ने संवाददाताओं से कहा कि ऐसा लगता है कि आरोपी छात्रा ने अपना एक वीडियो युवक के साथ साझा किया और किसी अन्य छात्रा का कोई आपत्तिजनक वीडियो नहीं मिला है. विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने भी उन खबरों को “झूठी व निराधार” बताकर खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि विश्वविद्यालय के छात्रावास में कई छात्राओं के वीडियो बनाए गए और सोशल मीडिया पर साझा किए गए तथा कई छात्रों ने इस प्रकरण के बाद आत्महत्या का प्रयास किया.

6-विश्वविद्यालय परिसर में हालांकि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रविवार शाम को फिर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी छात्रों में से कुछ ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर घटना को “दबाने” का आरोप लगाया. अधिकांश प्रदर्शनकारियों ने काले कपड़े पहन रखे थे और उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में “हमें न्याय चाहिए” जैसे नारे लगाए.

7- मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शील सोनी ने संवाददाताओं को बताया कि कई छात्राओं का वीडियो बना कर लीक किए जाने की ‘अफवाह’ के बाद विश्वविद्यालय में आधीरात के बाद प्रदर्शन हुआ. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार छात्रा का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिये जब्त कर लिया गया है और किसी छात्रा के आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने नहीं आया है और इस मामले में किसी की मौत नहीं हुई है.

8- अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा- 354 सी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है. मुख्यमंत्री मान ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

9- मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया, ‘‘चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ...हमारी बेटियां हमारा सम्मान हैं...मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं...जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं प्रशासन के संपर्क में हूं।” इसके साथ ही मान ने लोगों से अफवाहों पर गौर नहीं करने की अपील की.

10- इस घटना को लेकर राजनीतिक दलों की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रियाएं आईं और केंद्र व राज्य महिला अधिकार निकायों ने भी दखल दिया. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मामले में संलिप्त लोगों को “कठोरतम सजा” मिलेगी. केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पीड़ित बेटियां हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं. सभी संयम से काम लें.’’

ये भी पढ़ें: Mohali MMS Case: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS लीक के बाद छात्राओं के सुसाइड की बात अफवाह- राज्य महिला आयोग अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget