एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS कांड पर बवाल, कौन थी वीडियो बनाने वाली लड़की, पुलिस ने क्या कहा- जानें 10 बड़ी बातें

Punjab: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के MMS कांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. लड़कियों के नहाने के कथित वायरल वीडियो से यूनिवर्सिटी में तनाव का माहौल है. यहां जानिए इस केस में अब तक क्या-क्या हुआ.

Chandigarh University MMS Case: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए एमएमएस कांड (MMS Scandal) से पूरे देश में गुस्से का माहौल है. गर्ल्स हॉस्टल की ही एक लड़की पर दूसरी लड़कियों के नहाते वक्त का वीडियो बनाने का आरोप है. आरोप है इस लड़की ने कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाए और अपने एक दोस्त को शेयर कर दिए. जैसे ही इस बात का खुलासा हुआ तो विश्वविद्यालय में हंगामा शुरू हो गया. चलिए अब आपको इस केस से जुड़ी 10 बड़ी बातें बताते हैं.

रात 2 बजे शुरू हुआ हंगामा

मोहाली में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में रात 2 बजे से उस वक्त हंगामा शुरू हो गया जब पता चला कि हॉस्टल की 5 से 6 छात्राओं का नहाते वक्त का वीडियो बनाकर वायरल किया गया है. बताया गया कि लड़की ने वीडियो बनाकर अपने जान पहचान वाले लड़के के पास भेज दिया. इस मामले पर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर (University Campus) में जमकर हंगामा किया.

पुलिस ने किया छात्रों पर लाठीचार्ज

वीडियो सामने आने के बाद छात्राएं हॉस्टल से बाहर आ गईं. उन्होंने 'वी वान्ट जस्टिस' के नारे लगाए और यूनिवर्सिटी को घेर लिया. पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने छात्राओं को शांत करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस की पीसीआर टीमों की गाड़ियां पलट दीं. पुलिस को प्रदर्शनकारी छात्रों को शांत करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा. परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है.

यूनिवर्सिटी ने कहा- किसी ने नहीं की आत्महत्या की कोशिश

यूनिवर्सिटी में अब बवाल और तेज हो गया. इसी बीच ये खबर आई कि कुछ छात्राओं ने आत्महत्या करने की कोशिश की है. हालांकि, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और पंजाब पुलिस ने इस बात से इनकार कर दिया. विश्वविद्यालय का कहना है कि सच्चाई यह है कि किसी भी लड़की ने इस तरह की कोशिश नहीं की है और ना ही किसी छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

'आपत्तिजनक वीडियो नहीं मिला है'

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने कहा है कि छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो शूट किए जाने की अफवाहें पूरी तरह से निराधार और गलत हैं. उसका कहना है कि किसी भी छात्रा का कोई वीडियो नहीं पाया गया है, जो आपत्तिजनक हो. उसका कहना है कि केवल एक वीडियो ही मिला है, जो उस छात्रा का खुद का है, जिसे उसने प्रेमी के साथ शेयर किया था.

'वायरल वीडियो आरोपी छात्रा का है'

विश्वविद्यालय प्रशासन जैसा ही दावा मोहाली के पुलिस प्रमुख ने भी किया है. मोहाली के एसएसपी विवेक शील सोनी ने कहा कि यह बात गलत है कि कई लड़कियों के वीडियो बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि हमारी जांच में ऐसा कोई दूसरा वीडियो सामने नहीं आया है. उन्होंने कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ है, वह आरोपी छात्रा का खुद का है.

शिमला के लड़के का आरोपी लड़की से कनेक्शन 

एडीजीपी गुरप्रीत देव का कहना है कि आरोपी लड़की को शिमला का एक लड़का जानता है. लड़के को गिरफ़्तार किया जाएगा और फोन की फोरेंसिक जांच होगी, तब सब कुछ साफ हो जाएगा. फोरेंसिक टीम से डिलीट किया गया वीडियो भी सामने लाने की संभावना है.

'ये गहन जांच का विषय है'

राज्य महिला अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि मामले में झूठ फैलाया गया कि कुछ बच्चियों ने आत्महत्या कर ली है. ये सब अफवाह है, न किसी बच्ची ने आत्महत्या की और न ही कोई अस्पताल में है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, "अगर ये सब पहले से चल रहा था तो मैं आपको आश्वासन देती हूं कि ये गहन जांच का विषय है और इस मामले पर मेरी नजर रहेगी."

CM मान ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश 

भगवंत मान ने ट्वीट किया- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ. हमारी बेटियां सम्मान हैं. घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सीएम ने कहा- मैं प्रशासन के संपर्क में हूं और सभी से अफवाहों से बचने की अपील करता हूं.

सीएम केजरीवाल ने क्या कहा

इस मामले पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया-  चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल किए हैं. ये बेहद संगीन और शर्मनाक है. इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. पीड़ित बेटियां हिम्मत रखें. हम सब आपके साथ हैं. सभी संयम से काम लें.

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान

इस मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग ने पंजाब पुलिस महानिदेशक (DGP) को चिट्ठी लिखकर इस मामले में दोषियों के खिलाफ तेज और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर से भी कहा कि वह इस मामले में दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें. 

ये भी पढ़ें-

NIA Raid: PFI पर बड़ी कार्रवाई, NIA ने तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में 40 जगहों पर छापेमारी की, 4 लोगों को हिरासत में लिया

Amanatullah Raid Case: अमानतुल्ला खान के समर्थकों ने ACB अधिकारी के साथ की थी मारपीट, मामले में चार गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget