एक्सप्लोरर

गुजरात में इस बार बीजेपी को करना पड़ सकता है इन चुनौतियों का सामना

गुजरात में बीजेपी एक बार फिर से सत्ता पर काबिज हो गई है. पिछले 22 साल से वो गुजरात में सरकार चला रही है.

नई दिल्ली: गुजरात में बीजेपी एक बार फिर से सत्ता पर काबिज हो गई है. पिछले 22 साल से वो गुजरात में सरकार चला रही है. लेकिन इस बार बीजेपी के सामने एक मजबूत विपक्ष होगा. तो ऐसे में सरकार चलाना क्या पहले जितना आसान हो पाएगा?

बीजेपी को 2002 में 127 सीटें मिली थीं, 2007 में 117 सीटें, 2012 में 109 सीटें और 2017 में 99 सीटें मिली हैं. हर बार बीजेपी की सीटें कम होती गई हैं. 2002 में बीजेपी अपने चरम पर थी जब उसे 49.9 फीसदी वोट मिले थे.

1985 में कांग्रेस को 55.6 वोट परसेंट के साथ 182 में से 149 सीटें मिली थीं. इसके बाद कांग्रेस लगातार कमजोर होती गई और बीजेपी की ताकत बढ़ती रही. नरेंद्र मोदी के आने के बाद से ही गुजरात में कांग्रेस पीछे होती चली गई. लेकिन देखा जाए तो धीरे-धीरे ही सही वो अपनी ताकत बढ़ाती भी रही.

2007 में कांग्रेस को 59 सीटें मिली थीं. 2012 में 61 सीटें मिली और अब 2017 में कांग्रेस के पास 77 सीटें हैं. यानि इस बार बीजेपी का सामना मजबूत विपक्ष से होने वाला है.

अपने हिसाब से नीतियां बनाना आसान नहीं होगा पहले विधानसभा में बीजेपी अपने हिसाब से नीतियां बना सकती थी क्योंकि सामने एक कमजोर विपक्ष था लेकिन इस बार ऐसा नहीं है. मजबूत विपक्ष के कारण बीजेपी को विधानसभा में गतिरोध का सामना भी करना पड़ेगा और सवालों के जवाब भी देने होंगे.

राज्य भर में होगा सामना बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस माहौल बनाने की पुरजोर कोशिश करेगी और पूरे गुजरात में जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन आदि कर मुखालफत करेगी. ऐसे में बीजेपी के लिए कठिनाई पैदा होगी और उसे हर सवाल का जवाब देना होगा.

ग्रामीण इलाकों में चुनौती इस चुनाव में कांग्रेस ने ग्रामीण इलाकों में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि बीजेपी ने शहरी इलाकों में अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती होगी कि ग्रामीण इलाकों पर पकड़ बनाई जाए. दूसरी ओर कांग्रेस कोशिश करेगी कि पकड़ को और मजबूत किया जाए ताकि अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पटखनी दी जा सके.

हर मुद्दे पर देना होगा जवाब कमजोर विपक्ष को सत्तापक्ष आमतौर पर जवाब नहीं देता लेकिन इस बार बीजेपी को कानून व्यवस्था से लेकर लोकल मुद्दों तक पर घेरने का प्रयास करेगी कांग्रेस और बीजेपी को भी हर सवाल का जवाब देना होगा. सरकार के लिए अफसरशाही पर दवाब बनाना भी आसान नहीं रहने वाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget