एक्सप्लोरर

चाचा चौधरी बनाए गए नमामि गंगे कार्यक्रम के शुभंकर, बताएंगे कैसे रखें नदियों को साफ

मशहूर कॉमिक कैरेक्टर चाचा चौधरी अब नमामि गंगे के तहत लोगों को जागरूक करते हुए नजर आएंगे. NMCG ने चाचा चौधरी को नया शुभंकर बनाया है.

मशहूर कॉमिक कैरेक्टर चाचा चौधरी अब नमामि गंगे के तहत लोगों को जागरूक करते हुए नजर आएंगे. नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (NMCG) के शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि केंद्र सरकार बच्चों और युवाओं को गंगा समेत अन्य नदियों की सफाई के बारे में जागरूक करने के लिए, लोकप्रिय कॉमिक बुक कैरेक्टर चाचा चौधरी का उपयोग करेगी. NMCG के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि NMCG की कार्यकारी समिति ने गंगा समेत अन्य नदियों को साफ रखने और बच्चों को चाचा चौधरी के कैरेक्टर से जोड़ने का फैसला लिया है.

चाचा चौधरी बने शुभंकर 

इस बीच जल शक्ति मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा है कि NMCG की कार्यकारी समिति ने चाचा चौधरी को नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभंकर (Mascot) घोषित करने का फैसला लिया है. NMCG के महानिदेशक श्री राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में स्वच्छ गंगा की 37वीं कार्यकारी समिति की बैठक में चाचा चौधरी को नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभंकर घोषित किया गया था. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ प्रमुख परियोजनाओं पर चर्चा और मूल्यांकन किया गया था.

टीवी सीरीज की भी होगी शुरुआत

महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि NMCG ने एक टेलीविजन सीरीज रग-रग में गंगा और गंगा की बात, चाचा चौधरी के साथ जैसे विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों की शुरूआत की है. इस सीरीज के आधार पर अलग-अलग कॉमिक कहानियां बनाई जाएंगी जिसमें चाचा चौधरी नदियों को साफ रखने की बात करेंगे. 

राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि तकरीबन 6 महीने पहले चाचा चौधरी सीरीज के प्रकाशक डायमंड टून्स ने नमामि गंगे कार्यक्रम के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए NMCG के सामने प्रस्ताव रखा था. NMCG ने इस प्रस्ताव पर विश्व बैंक के साथ बात की. अब इस कार्यक्रम को विश्व बैंक का समर्थन मिल रहा है.

NMGC ने किया डायमंड टून्स के साथ करार

NMCG सार्वजनिक संचार प्रयासों की मदद से युवाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. इस दिशा में NMCG ने कॉमिक्स, ई-कॉमिक्स और एनिमेटेड वीडियो को बनाने और वितरण के लिए डायमंड टून्स के साथ करार किया है. कंटेट को गंगा और अन्य नदियों के प्रति बच्चों में बदलाव लाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है. इस परियोजना की कुल अनुमानित बजट 2 करोड़ 26 लाख रुपये है. प्रोजेक्ट के कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार सिंह ने परियोजना वितरण प्रस्तुत किया. एक बयान में कहा गया है कि शुरुआत में कॉमिक्स को हिंदी, अंग्रेजी और बंगाली भाषा में लॉन्च किया जाएगा. 

DL and RC Validity Extends: एक बार फिर बढ़ी इन डॉक्युमेंट्स की डेडलाइन, जानिए क्या है नई तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने बधाई के लिए वैश्विक नेताओं का जताया आभार
स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने बधाई के लिए वैश्विक नेताओं का जताया आभार
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget