तीन तलाक पर केंद्र के रुख ने मुसलमानों को एकजुट कर दिया: जफरयाब जिलानी

मुजफ्फरनगर: बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी ने दावा किया है कि तीन तलाक पर केंद्र के रुख ने चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में मुसलमानों को एकजुट कर दिया है. उन्होंने इन अरोपों को तवज्जो नहीं दिया कि समाजवादी पार्टी ने पर्याप्त संख्या में मुसलमान उम्मीदवारों को मैदान में नहीं उतारा है.
उन्होंने कहा कि राजनीति में अखिलेश यादव एक ‘उभरता ब्रांड’ हैं और इस वजह से मुसलमान पार्टी के लिए मतदान करेंगे. मुसलमान इस आधार पर मतदान नहीं करेंगे कि उनके समुदाय के कितने उम्मीदवार मैदान में हैं.
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता ने कल शाम को यहां संवाददाताओं से बात करते हुये दावा किया, ‘‘तीन तलाक पर केंद्र के रख ने मुसलमानों को एकजुट कर दिया है.’’
Source: IOCL

























