एक्सप्लोरर

केंद्र ने SC से कहा, 'अधिकारियों पर बेवजह न चले अवमानना का मुकदमा, बहुत जरूरी होने पर ही...'

Centre Presents SOP In SC: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि सरकारी अधिकारियों पर बेवजह अवमानना का मुकदमा नहीं चलना चाहिए.

Legal News: अदालतों में सरकारी अधिकारियों को तलब किए जाने या उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से एक मानक प्रक्रिया तैयार करने का अनुरोध किया है. सरकार ने अपनी तरफ से एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) भी सुप्रीम कोर्ट में पेश किया है. यह SOP केंद्र और राज्य सरकारों से जुड़े मामलों के लिए है. केंद्र ने सुझाव दिया है कि बहुत ज़रूरी होने पर ही कोर्ट को किसी अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहना चाहिए. इस दौरान उसकी वेशभूषा पर बेवजह टिप्पणी नहीं करनी चाहिए.

केंद्र सरकार यह भी चाहती है कि किसी अधिकारी के खिलाफ अवमानना का मुकदमा उन्हीं आदेशों का पालन न करने पर होना चाहिए, जिनका पालन कर पाना उसके लिए संभव था. अवमानना का मुकदमा उस जज को नहीं सुनना चाहिए, जिसके आदेश का पालन न होने के चलते यह कार्यवाही शुरू हुई है.

क्यों पड़ी जरूरत?

कुछ महीने पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने एक आदेश का पालन न करने के लिए उत्तर प्रदेश के 2 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को हिरासत में भेज दिया था. हाई कोर्ट ने रिटायर्ड जजों के सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े आदेश का पालन न होने के चलते यह सख्त आदेश दिया था. इसके बाद यह ज़रूरत महसूस की गई कि इस तरह के मामलों के लिए कोई मानक प्रक्रिया होनी चाहिए.

कई बार यह देखा गया है कि कोर्ट में पेश होने वाले अधिकारियों की वेशभूषा पर जज टिप्पणी करते हैं. सरकार ने कहा है कि सरकारी अधिकारी वकील नहीं होते, जिनके कोर्ट में पेश होने का ड्रेस कोड तय है. अगर सरकारी अधिकारी अपने पद के अनुरूप गरिमापूर्ण पोशाक में कोर्ट आया है, तो उसकी आलोचना नहीं की जानी चाहिए.

केंद्र के और क्या हैं सुझाव?

केंद्र सरकार ने सुझाव दिया है कि जो विषय कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, उस पर अगर कोर्ट आदेश देता है तो किसी अधिकारी पर अवमानना की कार्यवाही नहीं की जानी चाहिए. इस तरह के आदेश के पालन में अधिकारी समर्थ नहीं होता. अवमानना की कार्यवाही का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं होना चाहिए कि उसके ज़रिए किसी विशेष आदेश का पालन सुनिश्चित किया जा सके. सरकार ने यह भी कहा है कि अवमानना के मामलों में दंड देने वाले आदेश के अमल पर तब तक रोक लगनी चाहिए, जब तक ऊपर की अदालत अपील नहीं सुन लेती.

कोर्ट में पेश SOP में केंद्र ने सुझाव दिया है कि नीतिगत विषयों पर अगर कोर्ट कोई आदेश देता है, तो उसके पालन के लिए सरकार को उचित समय दिया जाना चाहिए. सरकार ने कहा है इस तरह के आदेश पर अमल की प्रक्रिया लंबी होती है. इसे कई स्तरों से गुजरना होता है. इसलिए, सरकार की तरफ से समय मांगने हुए किए गए अनुरोध पर विचार होना चाहिए.

'कमिटी की जरूरत होने पर बनाएं, लेकिन..'

इस SOP में यह भी कहा गया है कि अगर कोर्ट किसी मामले पर कमिटी का गठन करना चाहता है, तो उसे सिर्फ यह कहना चाहिए कि कमिटी कितने सदस्यों की होगी, कमिटी के अध्यक्ष और सदस्यों की योग्यता क्या होगी. कोर्ट को अपनी तरफ से सदस्यों के नाम नहीं तय करने चाहिए. नाम तय करने का ज़िम्मा सरकार को दिया जाना चाहिए.

चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने इस मामले पर सोमवार, 21 अगस्त को सुनवाई की बात कही है. उन्होंने यह भी कहा है कि मामला पूरे देश से जुड़ा है. इसलिए सभी हाई कोर्ट से भी सुझाव लिए जाएंगे.

'सूरज को दिया दिखाने जैसा...', नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर बोली कांग्रेस, जानें- क्या है विवाद और NMML का इतिहास?

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन, जानिए मामला
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget