एक्सप्लोरर

केंद्र ने राज्य सरकारों से कहा- 1 दिसंबर या उससे पहले मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रकिया शुरू करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को राज्य सरकारों को 1 दिसंबर या उससे पहले मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है. इस दौरान कोविड19 के सभी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा.

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को राज्य सरकारों को 1 दिसंबर या उससे पहले मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है. इस दौरान कोविड19 के सभी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा. बता दें कि देश भर में कोरोना महामारी के कारण मार्च से ही सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्य सरकारों/ केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को इस बाबत चिट्ठी लिखी है. उन्होंने चिट्ठी में यह भी निर्देश दिया है कि मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में अंडर ग्रैजुएट छात्रों की ट्रेनिंग के लिए नॉन कोविड बेड भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे.

स्वास्थ्य सचिव ने 25 नवंबर को लिखे पत्र में कहा है, 'राज्य और केंद्रशासित प्रदेश एक दिसंबर या उससे पहले मेडिकल कॉलेजों को खोलने के लिए आवश्यक कदम उठा सकते हैं.’ उन्होंने कहा, ' कहने की जरूरत नहीं है कि केंद्र / राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा महामारी के प्रसार को रोकने और भौतिक दूरी बनाने के संबंध में जारी सभी एसओपी / दिशा-निर्देशों का पालन सभी कॉलेज करें.’

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने एमबीबीएस कर रहे छात्रों के लिए एक दिसंबर या उससे पहले मेडिकल कॉलेज खोलने की सिफारिश की है, जिसके बाद केंद्र सरकार ने उक्त निर्देश जारी किए हैं. एनएमसी ने कहा था कि उसे छात्रों और मेडिकल कॉलेजों की ओर से प्रतिविदेन मिले हैं, जिनमें कहा गया है कि प्रशिक्षुओं के मौजूदा बैच (2020) ने अपना जरूरी क्लिनिकल प्रशिक्षण पूरा नहीं किया है और अगर वे इसे पूरा नहीं करेंगे तो वे स्नातकोत्तर-नीट परीक्षा में बैठने के लिए योग्य नहीं होंगे.

आयोग ने कहा था कि 2021-2022 शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातकोत्तर-नीट परीक्षा में देर की गई है, क्योंकि पात्र विद्यार्थी देर से अपना प्रशिक्षण पूरा करेंगे. एनएमसी ने कहा कि यह जरूरी है कि उनका प्रशिक्षण जल्द से जल्द पूरा हो ताकि उसके हिसाब से 2021-2022 सत्र के लिए स्नातकोत्तर-नीट परीक्षा आयोजित कराई जा सके.

एनएमसी ने कहा कि प्रशिक्षण को फिर से शुरू करने में देरी करने से आने वाले वर्षों में अगले स्नातकोत्तर और सुपर-स्पेशलिटी पाठ्यक्रमों के प्रशिक्षण पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा एनएमसी ने 12 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा था कि 2020-21 के विलंबित नए शैक्षणिक सत्र को एक फरवरी 2021 से शुरू किया जाना चाहिए. शैक्षणिक वर्ष 2020-2021 का नया स्नातकोत्तर सत्र कम से कम एक जुलाई 2021 से शुरू किया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
Parliament Monsoon Session LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget