एक्सप्लोरर

Corona vaccine: कोरोना के खिलाफ और तेज होगी जंग, देश में अब तक तीन वैक्सीन को मिली मंजूरी

स्पुतनिक वैक्सीन को मंजूरी ऐसे वक्त पर दी गई है जब कई राज्यों की तरफ से केन्द्र पर पर्याप्त दवा की सप्लाई ना करने का आरोप लगाया जा रहा है. ऐसे में इस वैक्सीन के आने के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन की जंग और तेज होगी.

कोरोना संक्रमण के खिलाफ देशव्यापी जंग में केन्द्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-V को इस्तेमाल को मंजूरी दे दी. कोविशील्ड और कोवैक्सीन के बाद भारत सरकार की तरफ से यह तीसरी वैक्सीन है, जिसे आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है.

हैदराबाद की दवा कंपनी डॉक्टर रेड्डी लेबोरेट्रीज की तरफ से पिछले हफ्ते सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) के सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) के पास भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी के लिए आवेदन किया था. रशियन डायरेक्ट इनवेस्ट फेंड (RDIF) ने पिछले साल सितंबर में भारत में स्पूतनिक-V के क्लिनिकल ट्रायल के लिए डॉक्टर रेड्डी के साथ साझेदारी की थी.  

रूसी वैक्सीन की प्रभावोत्पकता तीसरे चरण के परीक्षण के अंतरिम विश्लेषण में 91.6 फीसदी सामने आई थी. इसका परीक्षण रूस में 19,866 लोगों पर किया गया था. स्पुतनिक वेबसाइट के मुताबिक, अंतिम चरण का परीक्षण यूएई, भारत, वेनेजुएला और बेलारूस में किया गया था.

इससे पहले भारत ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनिका की तरफ से तैयार वैक्सीन कोविशील्ड के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी. भारत में इसका उत्पादन पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से किया जा रहा है. इसके साथ ही, हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक की तरफ से तैयार की गई दवा कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल कर उसे मंजूरी दी गई है. ऐसे में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-V ऐसी तीसरी वैक्सीन है जिसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है.

स्पुतनिक वैक्सीन को मंजूरी ऐसे वक्त पर दी गई है जब कई राज्यों की तरफ से केन्द्र पर पर्याप्त दवा की सप्लाई ना करने का आरोप लगाया जा रहा है. ऐसे में इस वैक्सीन के आने के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन की जंग और तेज होगी.

ये भी पढ़ें: Covid-19 Vaccine Sputnik-V: रूस की स्पुतनिक V वैक्सीन को भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मिली मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget