एक्सप्लोरर

केन्द्र, मुफ्ती सरकार कश्मीर में खतरनाक रास्ते पर आगे बढ़ रही है : चिदंबरम

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को केन्द्र एवं जम्मू कश्मीर की सरकार को आगाह किया कि वे खतरनाक रास्ते की ओर बढ़ रहे हैं जो किसी भी तरह की शांति तथा लोगों के साथ संवाद की ओर नहीं ले जाएगा.

चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कश्मीर में मेरा रूख विख्यात है. मैं यह लिखता और बोलता रहा हूं कि कश्मीर पर हमारी पकड़ ढीली हो रही हैं..जम्मू कश्मीर सरकार एवं केन्द्र सरकार ने जो रास्ता लिया वह खतरनाक रास्ता है. यह रास्ता किसी भी तरह की शांति या लोगों के साथ किसी तरह के संवाद की ओर नहीं ले जाएगा.’’

पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि किसी चुनाव में पिछले 30 साल में हुआ सबसे कम मतदान और लोगों द्वारा निर्वाचन अधिकारियों को घेरना यह बताता है कि कश्मीर में आने वाले दिनों में समस्या बढ़ेंगी. उन्होंने कहा कि सरकार को बल प्रयोग की नीति अपनाने के बजाय सभी पक्षों से बातचीत करनी चाहिए.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने केन्द्र एवं राज्य की पीडीपी.भाजपा सरकार से अपील की कि वे अपने रास्ते को बदलें तथा उस मूल वादे को पूरा करें जिसमें कश्मीर घाटी के सभी पक्षों से बातचीत करने को कहा गया था.

उन्होंने पीडीपी को उसके चुनावी घोषणापत्र में इस बारे में किये गये वादों की याद दिलायी. उन्होंने कहा, ‘‘जवाब (समाधान) सेना, सशस्त्र बलों या पुलिस बल के प्रयोग में नहीं है. जवाब बल प्रयोग करने वाली कश्मीर नहीं है. जवाब है कि सभी पक्षों से बातचीत की जाए.’’ चिदंबरम ने कहा कि पीडीपी.भाजपा सरकार का गठन कश्मीर में उकसावे वाला कदम था क्योंकि इसे अपवित्र गठबंधन माना जा रहा है और लोगों ने उसे खारिज कर दिया.

उन्होंने कहा कि अन्य उकसावा पीडीपी द्वारा अपने उस वादे को भुला दिया जाना है जिसमें उसने सभी पक्षों को शामिल कर बात करने की बात की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget