एक्सप्लोरर

घूसकांड में बीजेपी के पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी गिरफ्तार

घूसकांड में बीजेपी के पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. रेड्डी के अलावा उनके करीबी अली खान को भी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है.

बेंगलुरु: घूसकांड में बीजेपी के पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी को केंद्रीय क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. रेड्डी के अलावा उनके करीबी अली खान को भी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि वह शनिवार को राज्य के केंद्रीय अपराध शाखा के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए थे.

क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी आलोक कुमार ने कहा,'' हमने विश्वसनीय साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर गिरफ्तारी करने का निर्णय लिया है. हम उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेंगे, हम पैसे वसूल कर और निवेशकों को देने जा रहे हैं.''

सीसीबी के एक अधिकारी ने कहा था कि करोड़ों रुपये के पोंजी स्कीम मामले में संलिप्तता के आरोप के सिलसिले में रेड्डी अपने वकील के साथ जांच अधिकारी के सामने पेश हुए. बता दें शहर की एक अदालत ने शुक्रवार को इस मामले में रेड्डी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. उसके बाद रेड्डी शनिवार को जांच अधिकारी के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए. अपराध शाखा का आरोप है कि रेड्डी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पोंजी स्कीम जांच में आरोपियों को बचाने का काम किया. राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार में मंत्री रहे रेड्डी करोड़ों रुपये के खनन घोटाला मामले में जमानत पर बाहर हैं.

अपराध शाखा के सामने पेश होने से पहले स्थानीय टीवी चैनलों का एक वीडियो सामने आया. इस वीडियो में रेड्डी कह रहे हैं कि वह न तो हैदराबाद में छुपे हैं और न ही भगोड़ा हैं. रेड्डी ने वीडियो क्लिप में कहा कि कुछ टीवी चैनल चला रहे हैं कि वह हैदराबाद में हैं, जबकि मैं बेंगलुरू में ही हूं और अपराध शाखा के समक्ष पेश होने जा रहा हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget