एक्सप्लोरर

जनगणना और NPR की तैयारियां पूरे जोरों पर, एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी प्रक्रिया- गृह मंत्रालय

जनगणना का फार्म भरते समय एक अंडरटेकिंग भी देनी होगी जिसमें साफ तौर पर कहा जाएगा कि जो भी जानकारी दी जा रही है वह पूरी तरह से सही है.गृह मंत्रालय की ओर से 31 सवालों की सूची भी जारी कर दी गई है.

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि जनगणना 2021 और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) की तैयारी जोर-शोर से चल रही है और यह प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी. जनगणना 2021 और एनपीआर की तैयारियों को लेकर जनगणना निदेशकों के सम्मेलन के बाद मंत्रालय ने यह जानकारी दी. जनगणना के लिए मकानों की सूची बनाने का चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर तक पूरे देश में चलेगा.

केंद्र सरकार ने 2021 की जनगणना के लिए सवाल और उनकी संख्या तय कर ली है. सरकार 31 सवालों को पूछकर जनगणना संबंधी डाटा जुटाएगी. इस साल 1 अप्रैल से 31 सितंबर के बीच जनगणना की प्रक्रिया की जाएगी. जारी की गई अधिसूचना के अनुसार इस बार सरकार घर के फर्श, दीवार और छत की सामग्री, घर में कमरों की संख्या, शौचालय और शौचालय के प्रकार के बारे में भी पूछेगी. गृह मंत्रालय की ओर से इस प्रकार के 31 सवालों की सूची भी जारी कर दी गई है.

कुछ इस तरह के होंगे सवाल

जनगणना अधिनियम 1948 के तहत केंद्र सरकार ने जनगणना अधिकारियों को नियुक्त कर उन्हें जानकारी एकत्र करने की जिम्मेदारी सौंप दी है. जनगणना अधिकारी आपसे कुछ इस तरह के सवाल पूछ सकते हैं.

* बिल्डिंग नंबर, मकान नंबर * घर के फर्श, दीवार और छत की सामग्री और घर की स्थिति * घर में रहने वाले लोगों की संख्या और मुखिया का नाम * घर में रहने वाले लोगों की जाति * घर के मालिकाना हक के बारे में जानकारी * घर में कमरों की संख्या * घर में शादी-शुदा लोगों के बारे में जानकारी * बिजली और पीने के पानी के बारे में जानकारी * शौचालय और शौचालय का प्रकार * रसोई घर और एलपीजी और पीएनजी गैस कनेक्शन की स्थिति * रेडियो, टीवी, इंटरनेट और मोबाइल के संबंध में जानकारी * वाहन होने पर उसके संबंध में जानकारी * घर में मुख्य तौर पर प्रयोग होने वाले अनाजों के बारे में जानकारी

इस बार सरकार जनगणना के दौरान भविष्य में इस संबंध में आपसे संपर्क करने के लिए परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर भी रजिस्टर कराएगी. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जनगणना से संबधित जानकारियां सरकार के द्वारा साझा की जाएंगी.

एनपीआर और जनगणना के लिए 1 अप्रैल 2020 से लेकर 30 सितंबर 2020 तक का समय तय किया गया है. यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह प्रक्रिया किसी भी राज्य को 45 दिनों के भीतर पूरी करनी होगी. राज्य अपनी अपनी सुविधा के हिसाब से 1 अप्रैल 2020 से 30 सितंबर 2020 के बीच का कोई भी 45 दिन का समय चुन सकते हैं.

जनगणना का फार्म भरते समय एक अंडरटेकिंग भी देनी होगी जिसमें साफ तौर पर कहा जाएगा कि जो भी जानकारी दी जा रही है वह पूरी तरह से सही है. यह भी दिलचस्प है कि यदि सरकार चाहे तो गलत जानकारी देने पर कार्रवाई कर सकती है.

यह भी पढ़ें-

Detail: यस बैंक पर आरबीआई के फैसले के बाद आपके मन में उठ रहे हर सवाल का जवाब

दिल्ली में बेमौसम बारिश से बढ़ी ठिठुरन, नोएडा-गाजियाबाद में भी तेज हवा के साथ बूंदाबूंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
नंदीग्राम: कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान गिरफ्तार, आज ही ममता ने दिया समर्थन
नंदीग्राम: कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान गिरफ्तार, आज ही ममता ने दिया समर्थन
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
जिस यमन ने दुनिया को दी मोचा कॉफी, अब वहां बदहाली और बारुद की गंध
जिस यमन ने दुनिया को दी मोचा कॉफी, अब वहां बदहाली और बारुद की गंध

वीडियोज

फुटबॉल खिलाड़ी निशान-सामने वोट का गोल पोस्ट!
नंदीग्राम में बड़ा उलटफेर! Mamata के उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
UP चुनाव में Gen- Z को ऐसे साधेगी समाजवादी पार्टी, उठाया ये खास कदम
UP चुनाव में Gen- Z को ऐसे साधेगी समाजवादी पार्टी, उठाया ये खास कदम
IMDb पर 8+ रेटिंग, नेटफ्लिक्स पर देखें 5 सबसे खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर 15 मिनट में पलटती है कहानी
मर्डर मिस्ट्री के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स पर देखें ये 5 फिल्में, IMDb पर 8+ रेटिंग
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
Watch: अफगानिस्तान फैंस ने जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, खुश कर देगा स्टेडियम का यह वीडियो
Watch: अफगानिस्तान फैंस ने जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, खुश कर देगा स्टेडियम का यह वीडियो
कोहाट में ‘गुड तालिबान’ के फिदायीन हमले में 20 की मौत, 57 घायल
कोहाट में ‘गुड तालिबान’ के फिदायीन हमले में 20 की मौत, 57 घायल
ममता बनर्जी को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न, रितब्रता को क्या मिला?
ममता बनर्जी को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न, रितब्रता को क्या मिला?
‘समंदर में गैर-पेशेवर बर्ताव’, युद्धपोत से पाक जहाज के टकराने पर भारत की दो टूक
‘समंदर में गैर-पेशेवर बर्ताव’, युद्धपोत से पाक जहाज के टकराने पर भारत की दो टूक
Embed widget