एक्सप्लोरर

भारतीय सेना ने रात के एक बजे ही क्यों किया पाकिस्तान पर हमला? ऑपरेशन सिंदूर को लेकर CDS अनिल चौहान का बड़ा खुलासा

Operation Sindoor: सीडीएस अनिल चौहान ने बताया कि आम नागरिकों को हताहत होने से बचाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पहला हमला रात को एक बजे किया गया. उन्होंने बहावलपुर और मुरीदके को लेकर बड़ी बातें कही.

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने गुरुवार (18 सितंबर 2025) को ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला करने के लिए रात के 1 बजे का ही समय क्यों चुना. उन्होंने ये भी कहा कि तकनीक से संचालित युद्ध अब साइबर जैसे नये क्षेत्रों तक फैल गया है.

हमें अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा: सीडीएस

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने रांच में एक कार्यक्रम में कहा, "हर किसी के मन में ये सवाल है कि हमने पाकिस्तान पर रात के 1 बजे हमला क्यों किया. उस समय फोटोग्राफ लेना, सेटेलाइट इमेज लेना, सबूत इकट्ठा करना इन सब में बहुत ज्यादा मुश्किलें आने के बावजूद हमने एक और डेढ़ बजे रात के करीब पाकिस्तान पर हमला किया. दो वजहों से हमने ऐसा निर्णय लिया. पहला तो हमें अपनी क्षमता पर भरोसा था कि अगर हम रात में हमला करेंगे तो उस समय भी उसका इमेज ले सकते हैं. दूसरा ये था कि हम लोग नहीं चाहते थे इस हमले में आम लोगों की मौत हो."

भारतीय सेना ने रात के एक बजे ही क्यों किया हमला?

सीडीएस ने बताया, "हमला करने का सबसे बेस्ट टाइम सुबह 5:30–6:00 बजे होता है जब उजाला होने लगता है, लेकिन वह समय पहली नवाज या पहली अजान का भी होता है. उस समय हम हमला करते तो बहावलपुर और मुरीदके में चहल-पहल शुरू हो चुकी होती. ऐसे में काफी सारे सिविलियन मारे जाते. हो सकता है उन लोगों का आतंकवाद के साथ सांठगांठ हो या न हो. हम इससे बचना चाहते थे, इसलिए हमने हमला करने का समय 1:00 से 1:30 के बीच का समय चुना."

फौज में भाई-भतीजावाद नहीं होता: सीडीएस

सीडीएस अनिल चौहान ने स्कूली बच्चों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि सशस्त्र बलों ने इस साल बड़ी संख्या में प्राकृतिक आपदाओं के बीच नागरिकों को बचाने के लिए अधिकतम प्रयास किये. उन्होंने कहा, ‘‘फौज ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां कोई भाई-भतीजावाद नहीं है. यदि आप राष्ट्र की सेवा करना चाहते हैं और देश-दुनिया को जानना चाहते हैं तो आपको सशस्त्र बलों में शामिल होने की आकांक्षा रखनी चाहिए."

ये भी पढ़ें : अब 'बाज' जैसी होगी हर सैनिक की नजर, सेना प्रमुख की बड़ी घोषणा, ड्रोन बनेगा नया हथियार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget