एक्सप्लोरर

तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा: जानिए भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष का क्या जवाब आया है

जनरल बिपिन रावत ने कहा कि यह वही तालिबान है जो 20 साल पहले था. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे का भारत को अंदेशा था लेकिन जितनी तेजी से वहां घटनाक्रम हुआ, वह चौंकाने वाला है.

नई दिल्ली: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का बड़ा बयान आया है. बिपिन रावत ने तालिबान को शख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान से किसी भी संभावित आतंकवादी गतिविधि के भारत की तरफ आने पर सख्ती से निपटा जाएगा. उन्होंने कहा कि तालिबान बीते 20 साल में भी नहीं बदला है.

चुनौतियों से निपटने के लिए आपातकालीन योजनाएं तैयार- जनरल रावत

जनरल रावत ने कहा कि भारत क्षेत्र में आतंकवाद मुक्त माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, “जहां तक अफगानिस्तान का सवाल है, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वहां से भारत पहुंचने वाली किसी भी गतिविधि से उसी तरह निपटा जाए जैसे हम अपने देश में आतंकवाद से निपट रहे हैं.” जनरल रावत ने कहा कि अफगानिस्तान से उत्पन्न होने वाली आतंकी गतिविधियों के भारत पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर नयी दिल्ली चिंतित है और ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए आपातकालीन योजनाएं तैयार की गई हैं.

जितनी तेजी से वहां घटनाक्रम हुआ, वह चौंकाने वाला है- जनरल रावत

सीडीएस ने कहा, “हमारी आकस्मिक योजनाएं चल रही हैं और हम उसके लिए तैयार हैं. हमारा अंदाजा था कि यह कुछ महीनों बाद हो सकता है.” जनरल रावत ने कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे का भारत को अंदेशा था लेकिन जितनी तेजी से वहां घटनाक्रम हुआ, वह चौंकाने वाला है.”

यह वही तालिबान है जो 20 साल पहले था- जनरल रावत

जनरल रावत ने कहा कि तालिबान बीते 20 साल में भी नहीं बदला है और सिर्फ उसके सहयोगी बदले हैं. उन्होंने कहा, “यह काफी कुछ वैसा ही है. यह वही तालिबान है जो 20 साल पहले था. खबरों और वहां से आए लोगों से मिल रही जानकारियां हमें वही बता रही हैं जो तालिबान करता रहा है. अगर कुछ बदला है तो वे हैं उसके साझेदार. यह वही तालिबान है दूसरे सहयोगियों के साथ.”

अफगानिस्तान से बढ़ सकती हैं लश्कर और जैश की गतिविधियां

अंदेशा जताया गया है कि तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे विभिन्न आतंकवादी समूहों की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

यह भी पढ़ें-

अफगानिस्तान पर आज सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी ने कहा- सभी दलों को जानकारी दे विदेश मंत्रालय

Covid Vaccine: देश में दो बड़ी एक्सपर्ट एसोसिएशन ने केद्र को लिखी चिट्ठी, कहा- दोनों डोज़ के बीच गैप को कम किया जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल का नाम हो 'पश्चिम बंगो', बख्तियारपुर स्टेशन का भी बदले नाम, BJP चीफ की बड़ी मांग
पश्चिम बंगाल का नाम हो 'पश्चिम बंगो', बख्तियारपुर स्टेशन का भी बदले नाम, BJP चीफ की बड़ी मांग
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget