एक्सप्लोरर

CDS बिपिन रावत ने कहा- 'चीन को अपने मिसएडवेंचर का खामियाजा भुगतना पड़ा है'

सीडीएल जनरल बिपिन रावत ने कहा कि दोनों देशों के बीच में विवाद किसी 'बड़े संघर्ष' में बदल सकता है. सीडीएस ने साफ कर दिया है कि चीन की एलएसी को भारत की तरफ खिसकाने की कोशिशों को किसी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा.

जहां एक तरफ एलएसी पर विवाद खत्म करने के लिए भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर की आठवें दौर की बैठक जारी है वहीं सीडीएल जनरल बिपिन रावत ने ये कहकर सनसनी फैला दी है कि दोनों देशों के बीच में विवाद किसी 'बड़े संघर्ष' में बदल सकता है. सीडीएस ने साफ कर दिया है कि चीन की एलएसी को भारत की तरफ खिसकाने की कोशिशों को किसी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा.

राजधानी दिल्ली में एक बेविनार को संबोधित करते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल रावत ने दो टूक शब्दों में कहा कि एलएसी पर 'हालात तनावपूर्ण' बने हुए हैं और चीन के साथ "युद्ध की संभावनाएं तो नहीं दिखाई पड़ती हैं लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि सीमा-विवाद, घुसपैठ और बिना उकसावे के (चीन की) सैन्य-कारवाई कभी भी किसी बड़े कन्फिलक्ट (हिंसक संघर्ष) में तब्दील हो सकती है. "

लेकिन जनरल रावत के मुताबिक भारत की कड़े जवाब के चलते चीन को अपने "मिसएडवेंचर का खामियाजा भुगतना पड़ा है." सीडीएस‌ का इशारा मई के महीने में एलएसी पर शुरूआती घुसपैठ और गलवान घाटी में चीनी सेना को हुए बड़े नुकसान और पैंगोंग-त्सो लेक के दक्षिण की कैलाश रेंज (रेचिन ला, मुखपरी, गुरंग और मगर हिल) पर भारत के अधिकार को लेकर थी.

नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) के डायमंड जुबली वर्ष के मौके पर आयोजित दो दिवसीय वेबिनार के आखिरी दिन सीडीएस विपिन रावत ने अपनी बात रखी है. सीडीएस ने बोलते हुए कहा कि चीन को एलएसी पर यथा-स्थिति स्थापित करनी होगी यानि अप्रैल महीने के आखिर में एलएसी पर जो स्थिति थी वही फिर से कायम करनी होगी और एलएसी को शिफ्ट नहीं करने दिया जाएगा.

जनरल रावत ने पड़ोस में परमाणु शक्ति पर बोलते हुए कहा कि चीन के साथ सीमा विवाद, चीन का पाकिस्तान को समर्थन और बीआरआई ('बेल्ट‌ एंड रोड इनिशिएटिव') के चलते भारत और चीन के बीच में हमेशा प्रतिस्पर्धा चलती रहेगी. सीडीएस के मुताबिक, कोरोना महामारी के चलते चीन कई अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ी है जिसके चलते चीन की आंतरिक स्थिति तो कमजोर है लेकिन देश से बाहर वो आक्रमक नीति अपनाए हुए है, जैसाकि एलएसी, साउथ चायना सी, ताइवान और ईस्ट चायना सी में देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि आने वाले समय में चीन पश्चिमी देशों से होड़ की चलते कमजोर देशों पर अपना आधिपत्य जमाने की कोशिश करेगा.

सीडीएस ने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान को कड़ऐ संदेश जा चुका है कि परमाणु हथियारों की आड़ में आतंकवाद की उसकी नीतियों का कोई जवाब नहीं दिया जाएगा.

आपको बता दें कि एनडीसी के वेबिनार को संबोधित करते हुए गुरूवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी चीन का नाम लिए बगैर कहा था कि "चाहे जितना बड़ा बलिदान देना पड़े लेकिन देश की अंखडता और संप्रुभता पर आंच नहीं आने देंगे."

इस बीच पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर पिछले छह महीने से चल रहा तनाव खत्म करने के लिए आज भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर की आठवीं दौर की मीटिंग सुबह 9.30 पर चुशुल में शुरू हुई. ये मीटिंग भारत की तरफ चुशूल में होना तय हुआ है.

भारत की तरफ से पहली बार लेह स्थित 14वीं कोर के ने कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. पिछली दो मीटिंग में मेनन मौजूद जरूर रहे थे लेकिन नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने किया था. हरिंदर सिंह अब नई पोस्टिंग पर आईएमए देहरादून चले गए हैं.

पिछली मीटिंग में चीन ने एलएसी पर तनाव खत्म करने के कई प्रपोज़ल दिए थे. जिनमें दोनों देशों के ‌सैनिकों द्वारा फिंगर 4 को खाली करने से लेकर एलएसी से टैंक और तोप हटाना था. लेकिन भारत ने चीन के अधिकतर प्रस्तावों को मानने से इंकार कर दिया था. भारत का साफ तौर से कहना है कि डिसइंगेजमेंट और डि-एस्कलेशन पूर्वी लद्दाख से सटी पूरी 826 किलोमीटर लंबी एलएसी पर होना चाहिएं ना कि कुछ इलाकों में (जैसाकि चीन की पीएलए सेना चाहती है).

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
2110 करोड़ की ठगी, एजेंट्स को मिलता था मोटा कमीशन, अब ED ने लिया एक्शन
2110 करोड़ की ठगी, एजेंट्स को मिलता था मोटा कमीशन, अब ED ने लिया एक्शन
अमित शाह-राहुल गांधी में जुबानी जंग, क्या आखिरी दिन खत्म होगा संसद का गतिरोध?
अमित शाह-राहुल गांधी में जुबानी जंग, क्या आखिरी दिन खत्म होगा संसद का गतिरोध?
भारत में अब लू भी मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा, जानिए इससे क्या बदलेगा
भारत में अब लू भी मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा, जानिए इससे क्या बदलेगा

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget