एक्सप्लोरर

CBSE 12th Result: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स को PM ने दी बधाई, CM योगी ने टॉपर तान्या सिंह को दी शुभकामनाएं

PM on CBSE 12th Result: पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि ढेर सारे अवसर हैं जो हमारे युवा परीक्षा योद्धाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं. 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स इस बार परीक्षा में शामिल हुए थे.

PM Modi on CBSE 12th Result: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रा का इंतजार आज खत्म हो गया. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम (CBSE 12th Result) जारी कर दिए हैं. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह (Tanya Singh) ने इस परीक्षा में परचम लहराया है. तान्या सिंह ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं. इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath ) ने परीक्षा पास करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है.

इस बार सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा 26 अप्रैल 2022 से 15 जून 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 14 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था. 

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के छात्रों को बधाई देते हुए कहा, ''सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेरे सभी युवा मित्रों को बधाई. इन युवाओं का धैर्य और समर्पण काबिले तारीफ है. उन्होंने इन परीक्षाओं की तैयारी ऐसे समय में की, जब मानवता को एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा और उन्होंने यह सफलता हासिल की. पीएम मोदी ने आगे कहा कि ढेर सारे अवसर हैं जो हमारे युवा परीक्षा योद्धाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिन्होंने सीबीएसई कक्षा बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है. मैं उनसे उन विषयों को लेने का आग्रह करता हूं, जिसे लेकर वो अधिक सहज हैं. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं.

सीएम योगी ने तान्या को दी शुभकामनाएं

उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश के छात्रों को बधाई दी है. 12वीं कक्षा के परिणाम में देश में टॉप कर प्रदेश का नाम रोशन करने वालीं बुलंदशहर निवासी तान्या सिंह को मुख्यमंत्री ने बधाई दी है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी सफल परिक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई दी है.

12वीं की परीक्षा में 92.71 फीसदी छात्र और छात्राएं सफल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीनियर सेकेंड्री रिजल्ट 2022 को लेकर जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक इस साल की 12वीं की परीक्षा में 92.71 फीसदी छात्र-छात्राओं को सफल घोषित किया गया है, जबकि पिछले साल 99.37 फीसदी स्टूडेंट्स (Students) सफल घोषित किए गए थे. इस बार सीबीएसई बोर्ड 12वीं की 26 अप्रैल से 15 जून 2022 के बीच आयोजित परीक्षा (CBSE 12th Exam) में करीब 14 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें:

CBSE 10th Result 2022 LIVE: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार सीबीएसई ने जारी किया 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

CBSE Class 12 Results 2022 Live Update: सीबीएसई बोर्ड क्लास 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
सस्ता सोना स्कैम: हैदराबाद के बिजनेसमैन को 2 करोड़ का चूना, जानें पूरा मामला
सस्ता सोना स्कैम: हैदराबाद के बिजनेसमैन को 2 करोड़ का चूना, जानें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल
Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget