एक्सप्लोरर

CBI Vs ममता: सीबीआई की टीम को हिरासत में लेने से सीएम के धरने तक, जानें सबकुछ

केन्द्र और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब शारदा चिटफंड घोटाले में आरोपी पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने पहुंची सीबीआई की टीम को हिरासत में ले लिया गया. हालांकि, बाद में सीबीआई अधिकारियों को छोड़ दिया गया.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पीएम मोदी के बीच जारी सियासी जंग अब सड़क पर आ गई है. सीबीआई पर केंद्र की शह पर काम करने का आरोप लगाते हुए कोलकाता में ममता बनर्जी धरने पर बैठ गई हैं. केन्द्र और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब शारदा चिटफंड घोटाले में आरोपी पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने पहुंची सीबीआई की टीम को हिरासत में ले लिया गया.

हालांकि, बाद में इन अधिकारियों को छोड़ दिया गया. सीबीआई की कार्रवाई के बाद ममता बनर्जी के अनशन को विपक्ष का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने ममता का समर्थन करते हुए पीएम मोदी के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई है. यहां जानें पश्चिम बंगाल में हुए सीबीआई विवाद पर कब क्या हुआ.

CBI Vs ममता बनर्जी: सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कल करेंगे सुनवाई

रविवार शाम करीब 6 बजे सीबीआई की टीम कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पहुंची. इसके तुरंत बाद करीब 6.02 बजे पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम भी पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पहुंच गई. पुलिस के राजीव कुमार के घर पहंचते ही सीबीआई की टीम को हिरासत में ले लिया गया.

इसके बाद सीबीआई अधिकारियों और पुलिस के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो कि लगभग 15 मिनट तक चली. इसके बाद साढ़े छह बजे के आसपास पश्चिम बंगाल पुलिस ने जबरन सीबीआई अधिकारियों को गाड़ी में बिठा लिया. इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 बजकर 40 मिनट पर पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पहुंचीं.

CBI vs ममता बनर्जी: पश्चिम बंगाल समेत इन राज्यों में सीबीआई की 'खुली एंट्री' पर है प्रतिबंध

शाम सात बजे के आसपास यह मामला और बढ़ गया और पश्चिम बंगाल पुलिस ने सीबीआई के दो ऑफिस सीजीओ कंप्लैक्स और निजाम पैलेस को घेर लिया. इसी वक्त पुलिस के बड़े अधिकारी और डीजी कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पहुंचे जहां सीएम ममता बनर्जी पहले से मौजूद थीं. वहां इन लोगों के बीच बैठक चलती रही.

इसके बाद ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर के घर से ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने वहीं से सीबीआई कार्रवाई के विरोध में धरना देने का एलान किया. इन सबके बीच रात के साढ़े आठ बजे सीआरपीएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया और फिर सीआरपीएफ ने सीजीओ कंप्लैक्स और निजाम पैलेस को अपने कब्जे में ले लिया.

ममता बनर्जी Vs CBI: विवादों के बीच ऋषि कुमार शुक्ला ने लिया सीबीआई निदेशक का चार्ज

रात के साढ़े आठ बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठ गईं. इसी दौरान रात के 8.45 बजे सीबीआई अधिकारियों को पुलिस हिरासत से छोड़ा गया. इसके बाद पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार उस पुलिस स्टेशन गए जहां सीबीआई के अधिकारियों और कर्मचारियों को हिरासत में रखा गया था. इसके बाद पुलिस कमिश्नर सीएम ममता बनर्जी के धरना स्थल पर गए.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर होने के कारण आज विधानसभा में पेश होने वाले बजट में नहीं जा पाएंगी और बजट से पहले धरना स्थल पर ही कैबिनेट की बैठक करेंगी. वहीं, पुलिस अफसर पर सीबीआई के आक्रामक रुख के विरोध में ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करने का फैसला किया है. सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम में आज सुनवाई हुई.

यह भी पढ़ें-

बेहद बोल्ड हैं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ, बिकिनी और टॉपलेस तस्वीरों से बरपाया कहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget