एक्सप्लोरर

CBI ने चलाया 4 शहरों में सर्च ऑपरेशन, जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

Kiru Hydro Power Project: जम्मू-कश्मीर के 2200 करोड़ रुपये के किरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के कॉन्ट्रैक्ट में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई 4 शहरों में तलाशी ले रही है.

CBI Search Operation: जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई शनिवार (2 दिसंबर) को चार शहरों में छह जगहों पर तलाशी ले रही है. यह तलाशी दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़ और शिमला में दो व्यक्तियों के परिसरों पर की गई है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

वहीं, न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने जानकारी दी है कि सीबीआई इस प्रोजेक्ट में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में 12 स्थानों पर छापेमारी कर रही है, जिसमें दिल्ली में 10 और राजस्थान में दो स्थान शामिल हैं. ये स्थान जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पूर्व मीडिया सलाहकार, तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य के हैं.

मई में 12 स्थानों पर मारा गया था छापा

इसी साल मई में भी सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में करीब 12 स्थानों पर छापेमारी की थी. उस दौरान जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के मीडिया सलाहकार सुनक बाली समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की गई थी.

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने लगाए थे आरोप

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जम्मू कश्मीर में दो परियोजनाओं में 300 करोड़ की घूस की पेशकश के आरोप लगाए थे. उसके बाद सीबीआई ने अप्रैल 2022 में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और कारवाई शुरू की थी.

क्या है किरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट?

किरू पनबिजली परियोजना किश्तवाड़ तहसील में चिनाब नदी पर विकसित की जा रही एक रन-ऑफ-द-रिवर योजना है. यह परियोजना चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स (सीवीपीपी) की ओर से विकसित की जा रही है, जो नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी, 49%), जम्मू और कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेकेएसपीडीसी, 49%) और पावर ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (पीटीसी, 2%) के बीच एक संयुक्त उद्यम है.

यह भी पढ़ें- ईडी अधिकारी अंकित तिवारी की गिरफ्तारी के बाद मदुरै दफ्तर की तमिलनाडु पुलिस ने ली तलाशी, कई दस्तावेज जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget