एक्सप्लोरर

रोटोमैक बैंक लोन घोटाला मामला: CBI ने दर्ज किया केस, कानपुर में छापे, विक्रम कोठारी से पूछताछ शुरु

पेन बनाने वाली नामी कंपनी रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी पर सीबीआई ने बैंको के 800 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप में केस दर्ज किया है.

कानपुर: पेन बनाने वाली मशहूर कंपनी रोटोमैक 800 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में फंस गई है. सीबीआई ने कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आज सुबह से कानपुर में कंपनी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी हो रही है और कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी से पूछताछ हो रही है.

विक्रम कोठारी के साथ उनकी पत्नी और बेटे से भी पूछताछ की जा रही है. सीबीआई ने आज तड़के से ही कार्रवाई शुरु कर दी थी. इससे पहले माना जा रहा था कि कोठारी देश छोड़ कर भाग सकते हैं.

हालांकि कोठारी ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा था कि मैं कानपुर में ही हूं, कहीं भागा नहीं हूं और जल्द ही बैंक के पैसे चुका दूंगा. मेरे बारे में जिस तरह की खबरें चल रही हैं वह सही नहीं हैं.

रविवार को वे एक शादी समारोह में भी दिखाई दिए. इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत कई दिग्गज राजनैतिक और कारोबारी मौजूद थे.

Rotomac

रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी ने सरकारी बैंकों से करीब 800 करोड़ रुपए का लोन एक साल पहले लिया था लेकिन अभी तक उन्होंने बैंक का लोन अदा नहीं किया है. कानपुर के तिलक नगर में विक्रम कोठारी का आलीशान बंगला लेकिन आजकल वे अपने बंगले में नहीं है. कोठारी की फैक्ट्री पनकी दादा नगर इलाके में है जो बंद पड़ी हुई है. कानपुर के माल रोड के सिटी सेंटर में रोटोमैक का दफ्तर है वह भी आजकल बंद पड़ा हुआ है.

यूनियन बैंक मैनेजर पीके अवस्थी ने बताया कि उनके बैंक से 485 करोड़ का लोन है और बैंक का पैसा रिकवर करने के लिए कोठारी की जो प्रॉपर्टी बैंक के पास है वो बेची जाएगी. वहीं इलाहाबाद बैंक के मैनेजर राजेश ने कहा, "विक्रम कोठारी के ऊपर 352 करोड़ की रिकवरी है. जब पेमेंट रिकवर नहीं होता है, तो वह अकाउंट एनपीए में चला जाता है. जो भी उनकी जमीनें बैंक के पास है उनको सेल करने की प्रक्रिया अंडर प्रोसेस है. मुझे उम्मीद है कि पैसा रिकवर हो जाएगा."

बता दें कि जब बैंक किसी व्यक्ति को लोन देती है, तो कभी-कभी ऐसा होता है कि लोन लेने वाला इंसान बैंक का पैसा वापस नहीं कर पाता है. फिर बैंक उसे एक नोटिस भेजती है कि आप पैसा वापस कीजिए नहीं तो आपके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जायेगा. इसके बाद भी अगर वह आदमी पेमेंट नहीं करता है तो बैंक उस लोन को एनपीए करार देती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रात भर...'
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रात भर...'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget