एक्सप्लोरर

लालू पर CBI छापों से बिहार की राजनीति में उथल-पुथल, नीतीश-कांग्रेस खामोश

नई दिल्ली: बिहार में महागठबंधन का भविष्य खतरे में दिख रहा है. लालू परिवार पर सीबीआई के छापे पड़े हुए 24 घंटे से ज्यादा का समय गुजर चुका है, लेकिन अब तक जेडीयू का एक भी नेता उनके बचाव में सामने नहीं आया है.  वहीं, कांग्रेस के तमाम बड़े दिग्गज भी लालू परिवार के बचाव में सामने नहीं आ रहे हैं. खुद लालू यादव महागठबंधन को सुरक्षित बता रहे हैं.

बीजेपी ने सीएम नीतीश से पूछे तीखे सवाल

लालू के परिवार पर पड़े सीबीआई के छापों के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभी तक कोई बयान नहीं आया है. इस केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है, ‘’आज नीतीश कुमार मौनी बाबा बने हैं. अब नीतीश कुमार को जवाब देना होगा.’’

वहीं लोजपा सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा, ‘’सब नीतीश जी के ऊपर हैं. वो सोचें कि क्या करना है और क्या नहीं करना है. लालू पर इतने बड़े आरोप लग रहे हैं, इतनी बड़ी सच्चाई सामने आ रही है तो वो अब नीतीश जी को देखना है कि वह कबतक सुशासन बाबू बने रहेंगे.’’

नीतीश ने जेडीयू प्रवक्ताओं को कुछ नहीं बोलने का निर्देश दिया-सूत्र

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि नीतीश कुमार ने जेडीयू के प्रवक्ताओं को लालू के मामले पर कुछ नहीं बोलने का फरमान जारी किया. दूसरी तरफ बीजेपी लालू यादव के बेटों के खिलाफ नये सिरे से मोर्चा खोल रही है. बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा है, ‘’नीतीश कुमार को तेजस्वी और तेज प्रताप को अविलंब बर्खास्त करना चाहिए.  क्या कोई मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल में ऐसे लोगों को रख सकता है जिसकी एक दर्जन संपत्ति कुर्क हो चुकी है.’’

बिहार में JDU, RJD और कांग्रेस महागठबंधन की सरकार

नीतीश कुमार के लिए लालू यादव के दोनों बेटों पर कार्रवाई करने का मतलब है कि अपनी सरकार को संकट में डालना क्योंकि, उनकी सरकार आरजेडी के दम पर ही चल रही है.,243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में फिलहाल लालू की पार्टी आरजेडी के पास  80, जेडीयू के पास 71 और कांग्रेस के पास 27 सीटें हैं. इस तरह इस महागठबंधन के पास कुल 178 विधायक हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी 122 से 56 ज्यादा हैं. ऐसे में अगर नीतीश लालू से नाता तोड़ते हैं तो कांग्रेस के 27 मिलाकर भी उनके पास सिर्फ 98 विधायक ही होंगे यानी बहुमत से 24 कम.

लालू के मसले पर अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं नीतीश

इस स्थिति में सरकार में बने रहने के लिए नीतीश को एक बार फिर एनडीए का साथ लेना होगा. जिसके 58 विधायकों के साथ कुल आंकड़ा 129 यानी बहुमत से 7 ज्यादा पर पहुंच जाएगा. मतलब अगर नीतीश कुमार एनडीए के साथ आ जाएं तो उनकी सरकार पहले की तरह सुरक्षित रहेगी, लेकिन राष्ट्रपति चुनाव, जीएसटी और नोटबंदी जैसे मुद्दों पर एनडीए का साथ देनेवाले नीतीश कुमार फिलहाल लालू यादव के मसले पर अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

सीबीआई छापों के बाद बोले लालू- सारे आरोप गलत, बीजेपी को खटमल की तरह उखाड़ फेकेंगे

CBI ने दर्ज की लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर FIR, जानिए घोटाले की पूरी कहानी

लालू के घर छापा और संकट में नीतीश सरकार!

लालू की बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश पर कसा जांच एजेंसियों ने शिकंजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget