एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: भ्रष्टाचार के संबंध में CBI ने दर्ज की दो FIR, पूर्व LG मलिक ने लगाया था रिश्वत की पेशकश का आरोप

Jammu Kashmir News: पूर्व उपराज्यपाल मलिक ने दावा किया था कि उन्हें परियोजनाओं से संबंधित दो फाइलें पास करने के लिए 300 करोड़ रुपये की घूस की पेशकश की गयी थी.

Jammu Kashmir News: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू कश्मीर कर्मचारी स्वास्थ्य देखभाल योजना और कुरु जलविद्युत परियोजना के काम के लिए अनुबंध देने में भ्रष्टाचार के संबंध में दो एफआईआर दर्ज की हैं. पूर्व उप राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने इनमें भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. एजेंसी ने प्राथमिकियां दर्ज करने के बाद जम्मू, श्रीनगर, दिल्ली, मुंबई, नोएडा, केरल में त्रिवेंद्रम और बिहार में दरभंगा में 14 स्थानों पर आरोपियों के परिसर पर तलाशी ली.

किन-किन मामलों में दर्ज हुईं दोनों एफआईआर

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने जम्मू कश्मीर कर्मचारी स्वास्थ्य देखभाल बीमा योजना का अनुबंध रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी को देने और 2017-18 में तकरीबन 60 करोड़ रुपये जारी करने में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है. दूसरी प्राथमिकी कुरु हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट (एचईपी) के सिविल कार्य के 2,200 करोड़ रुपये का ठेका 2019 में एक निजी कंपनी को देने में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है.

गौरतलब है कि मलिक ने दावा किया था कि उन्हें परियोजनाओं से संबंधित दो फाइलें पास करने के लिए 300 करोड़ रुपये की घूस की पेशकश की गयी थी. मलिक ने कहा था कि कश्मीर जाने के बाद मेरे पास मंजूरी के लिए दो फाइलें आयी, जिसमें से एक फाइल अंबानी और दूसरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक से संबंद्ध एक व्यक्ति की थी, जो पूर्ववर्ती महबूबा मुफ्ती नीत (पीडीपी-भाजपा गठबंधन) सरकार में मंत्री था और प्रधानमंत्री का बेहद करीबी होने का दावा करता है.

मलिक ने क्या कहा था?

मलिक ने पिछले साल अक्टूबर में राजस्थान के झुंझुनू में एक कार्यक्रम में कहा था, ‘‘मुझे दोनों विभागों के सचिवों ने सूचित किया कि इसमें घोटाला है और फिर मैंने दोनों सौदे रद्द कर दिए. सचिवों ने मुझे कहा कि ‘आपको फाइलों को मंजूरी देने के लिए प्रत्येक फाइल पर 150 करोड़ रुपये मिलेंगे’ लेकिन मैंने उन्हें कहा कि मैं पांच कुर्ता-पैजामे के साथ आया हूं और उन्हीं के साथ जाऊंगा.’’

यह भी पढ़ें-

जहांगीरपुरी हिंसा: तीन और आरोपियों के खिलाफ NSA लगाने की तैयारी, कट्टरवादी ग्रुप से जुड़े हो सकते हैं अंसार के तार

UAE के राजदूत प्रतिनिधिमंडल के साथ जाएंगे कश्मीर, PM Modi से मिलकर निवेश पर करेंगे बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
Embed widget