एक्सप्लोरर

17 साल बाद इंसाफ: राम रहीम को मिली उम्रकैद की सजा, मरते दम तक जेल में रहेगा

इसके अलावा अदालत ने राम रहीम को बड़ा झटका दिया है और आदेश दिया है कि जब वो फिलहाल झेल रही बलात्कार की सजा के 20 साल काट लेगा उसके बाद उसकी उम्र कैद की सजा शुरू होगी.

नई दिल्लीः पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में बाबा गुरमीत राम रहीम समेत चार दोषियों को पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके अलावा राम रहीम पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. 17 साल से इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे पत्रकार रामचंद्र के परिवार का इंतजार आज खत्म हो गया.  रामचंद्र छत्रपति वही पत्रकार थे, जो राम रहीम का काला सच दुनिया के सामने लाए थे.

इसके अलावा अदालत ने राम रहीम को बड़ा झटका दिया है और आदेश दिया है कि जब वो फिलहाल चल रही  बलात्कार की सजा के 20 साल काट लेगा उसके बाद उसकी उम्र कैद की सजा शुरू होगी. यानी राम रहीम जब 70 साल का होगा उसके बाद उसकी उम्र कैद की सजा शुरू होगी.

सजा सुनाए जाने के वक्त जज ने राम रहीम से पूछा कि क्या वो कुछ कहना चाहता है तो इस पर उसने कहा कि जो उसके वकील कहेंगे वही उसका कहना है. लगभग डेढ़ घंटे तक चली कार्यवाही के बाद जज ने फैसला सुरक्षित रख लिया था और अब जाकर ये फैसला आ पाया है. सीबीआई ने राम रहीम को पत्रकार हत्याकांड में फांसी की सजा की मांग की थी.

राम रहीम सहित सभी दोषियों को सजा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनायी गई है. सजा पाने वालों में राम रहीम के अलावा कृष्ण लाल, निर्मल सिंह और कुलदीप सिंह का नाम शामिल है. विशेष सीबीआई अदालत के जज जगदीप सिंह सजा सुनाने की सुनवाई की. 11 जनवरी को सुनाए गए फैसले में राम रहीम और उसका मैनेजर हत्या की साजिश रचने के दोषी पाए गए और डेरा समर्थक निर्मल और कुलदीप गोली मारने के दोषी करार दिए गए थे.

हरियाणा के पंचकुला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 11 जनवरी को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में अपना फैसला सुनाया था और राम रहीम को दोषी करार दिया था. दो लड़कियों के साथ बलात्कार का दोषी ठहराए जाने के बाद फिलहाल 20 साल की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है.

इससे पहले कल अदालत ने इस संबंध में हरियाणा सरकार को बड़ी राहत दी और दोषियों की अदालत में वी‍डियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी की अनुमति दे दी. हरियाणा सरकार ने कानून व्यवस्था के चलते इस मामले में अदालत में याचिका दी थी. सजा को देखते हुए पंचकूला में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी.

क्या है पूरा मामला? पत्रकार हत्याकांड मामला 17 साल पुराना है. रामचंद्र छत्रपति सिरसा में 'पूरा सच' नाम का दैनिक अखबार निकालते थे. रामचंद्र छत्रपति ने 2002 में 'पूरा सच' में डेरा सच्चा सौदा की गलत गतिविधियों पर खबरें लिखी थी. रामचंद्र छत्रपति ने ही दो साध्वियों के साथ हुए रेप की खबर को पत्र के आधार पर अपने अखबार 'पूरा सच' में सबसे पहले छापा था. खबर छपने के बाद गुरमीत सिंह के लोग पत्रकार को आए दिन धमकियां देते थे. धमकियों से बिना डरे रामचंद्र गुरमीत सिंह के खिलाफ खबरें लिखते रहे. 24 अक्टूबर 2002 की रात दो हमलावरों ने पत्रकार छत्रपति को उनके घर के बाहर गोली मार दी.

दिल्ली के अपोलो अस्पताल भर्ती में रामचंद्र की 21 नवंबर 2002 को मौत हो गई. पत्रकार के परिवार ने राम रहीम के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इस हत्याकांड की जांच नवंबर 2003 को सीबीआई के हवाले कर दी गई. 2007 में सीबीआई ने राम रहीम को हत्या की साजिश रचने का आरोपी माना था. 11 जनवरी 2019 को पंचकूला की विशेष अदालत ने राम रहीम समेत अन्य 3 आरोपियों को दोषी करार दिया था.

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में राम रहीम दोषी करार

(ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें.

जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget