एक्सप्लोरर

फर्जी EPFO खाते खोलकर करीब 19 करोड़ रुपए की ऐसे की धांधली, अब CBI ने कसा शिकंजा

CBI Books EPFO Employees: फर्जी EPFO खाते खोलकर करीब 19 करोड़ रुपए की ऐसे की धांधली, अब CBI ने कसा शिकंजा

आम आदमी मेहनत मजदूरी कर अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए अपने पीएफ अकाउंट में पैसे जमा कराता है लेकिन जब उस विभाग के अधिकारी फर्जी खाते खोलकर धोखाधड़ी करने लगे तो फिर भगवान ही मालिक है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने फर्जी भविष्य निधि खाते खोलकर लगभग 19 करोड़ रुपए की पीएफ राशि की धांधली करने के आरोप मे ईपीएफओ (CBI) के 3 सहायक आयुक्तों समेत वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान लगभग साढे 13 लाख रुपए बरामद हुए हैं.

सीबीआई (CBI) प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक यह मुकदमा ईपीएफओ (EPFO) के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली (Delhi) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था. इस मामले में सीबीआई ने वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक चंदन कुमार सिन्हा, सामाजिक सुरक्षा सहायक अभिजीत ओंकार, डाटा प्रोसेसिंग सहायक शिव शंकर मामजी और तीन सहायक प्रोविडेंट फंड कमिश्नरों उत्तम तगारी, विजय जे और दिलीप राठौर समेत लेखा अधिकारी गणेश ध्यावत और सेक्शन सुपरवाइजर सीमा दिनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. यह सभी अधिकारी ईपीएफओ (EPFO) के क्षेत्रीय कार्यालय कांदिवली ईस्ट मुंबई में तैनात थे.

सीबीआई के मुताबिक, इन लोगों ने धोखाधड़ी करने के लिए आपराधिक षड्यंत्र कर एक साजिश रची. इस साजिश के तहत इन लोगों ने एक बंद हो चुकी कंपनी के कथित व्यक्तियों के नाम पर फर्जी पीएफ खाता खोले. दस्तावेजों में हेराफेरी कर इन लोगों का पीएफ बाकी दिखाया गया. आरोप है कि दस्तावेजों में हेराफेरी कर ऐसे लगभग 712 खाते बनाए गए. इसके बाद इन खातों में लगभग 19 करोड़ रुपए का भुगतान भी कर दिया गया.

इस साजिश में ईपीएफओ के कांदिवली ईस्ट मुंबई में तैनात अधिकारी शामिल थे. प्रत्येक खाते के नाम पर दो से ₹4 लाख तक की निकासी की गई. इसके लिए फर्जी क्लेम भी किए गए. सीबीआई ने इस मामले में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आज कुल 4 जगहों पर छापेमारी की और इस छापेमारी के दौरान सीबीआई को लगभग साढ़े 13 लाख रुपए की नकदी एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं. मामले की जांच जारी है.

Budget 2022: टैक्सपेयर्स उलझन में, सरकार से उन्हें है इन बातों को लेकर स्पष्टीकरण का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हत्या-चोरी को अंजाम देकर आरोपी नेपाल फरार, ऑपरेशन चला पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्या-चोरी को अंजाम देकर आरोपी नेपाल फरार, ऑपरेशन चला पुलिस ने किया गिरफ्तार
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget