एक्सप्लोरर

कंसाइनमेंट छोड़ने के बदले में मांग रहे थे रिश्वत, CBI ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसकी कंपनी ने बाहर से टीवी स्क्रीन मंगाई थी और इस कंसाइनमेंट को छोड़ने के बदले ये अधिकारी 15 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे.

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली के तुगलकाबाद कंटेनर डिपो में तैनात दो अधीक्षक समेत एक इंस्पेक्टर को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान इन लोगों के ठिकानों से 20 लाख रुपए की नगदी बरामद हुई है. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने इन सभी को दिल्ली की विशेष अदालत के सामने पेश किया.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें कस्टम के तुग़लकाबाद इंपोर्ट सेक्शन में तैनात अधीक्षक कम वरिष्ठ आसूचना अधिकारी सुरेंद्र सिंह, अजीत कुमार और इसी कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर संदीप राठी शामिल है.

सीबीआई के मुताबिक भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसकी कंपनी ने बाहर से टीवी स्क्रीन मंगाई थी और इस कंसाइनमेंट को छोड़ने के बदले यह अधिकारी 15 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे. साथ ही यह लोग उसके प्रत्येक सामान से भरे कंटेनर को बाहर करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत भी मांग रहे थे.

शिकायतकर्ता कंपनी के मालिक ने जब अपने सभी रास्ते अख्तियार कर लिए और इन अधिकारियों ने उसका सामान नहीं छोड़ा तो उसने बतौर रिश्वत 10 लाख रुपये देने की बात मंजूर की और उसकी  पहली किस्त के तौर पर 4 लाख रुपए देने को कहा.

शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामले की आरंभिक जांच की और इस जांच के दौरान पाया कि वास्तव में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की जा रही थी. शिकायत के आधार पर सीबीआई ने अपना जाल बिछाया और आरोपियों को दबोच लिया.

सीबीआई के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद इन तीनों के दिल्ली एनसीआर में मौजूद ठिकानों पर छापेमारी की गई जहां से 20 लाखों रुपए की नगदी तथा अन्य अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं. इनमें कुछ प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी शामिल हैं जिनकी जांच की जा रही है. सीबीआई जानना चाहती है कि इन लोगों का रिश्वत रैकेट कहां तक फैला हुआ था मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें:

चैरिटी के लिए मिले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को 1 लाख रुपये में बेच रहा था कारोबारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
LIVE: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget