एक्सप्लोरर

CBI ने रिश्वत के मामले में रेलवे के इंजीनियर समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार, 9 जगहों पर की छापेमारी

Bribery Case: सीबीआई ने 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे के मालेगांव गुवाहाटी में तैनात उप मुख्य इलेक्ट्रॉनिक अभियंता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Bribery Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे के मालेगांव गुवाहाटी में तैनात उप मुख्य इलेक्ट्रॉनिक अभियंता समेत रिश्वत लेने और देने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने गुवाहाटी (असम) पटना (बिहार) और नोएडा (यूपी) में 9 जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ नगदी आदि बरामद किए जाने का दावा किया गया है.

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें रेलवे के इंजीनियर रंजीत कुमार बौराह समेत सन साइन डिवाइस कंपनी लिमिटेड, पटना के निदेशक चिंतन जैन और उनका कर्मचारी नीरज कुमार शामिल है. सीबीआई के मुताबिक, विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत दर्ज इस मामले में इन तीनों के अलावा अज्ञात सरकारी नौकरी एवं निजी लोगों को भी आरोपी बनाया गया है.

2 करोड़ रुपये की धनराशि की मांग 

इस मामले में आरोप है कि रेलवे में तैनात उप मुख्य विद्युत अभियंता रंजीत कुमार ने निजी कंपनी सनशाइन डिवाइस कंपनी के निदेशक को इसके पहले भी अनेक अवैध लाभ पहुंचाए थे और इन लाभों के बदले लाभ लिया था. यह भी आरोप है कि रंजीत कुमार ने इस कंपनी के निदेशक से कहा कि वह उसे भविष्य में भी लाभ पहुंचाता रहेगा. इसके बदले दो करोड़ रुपये की धनराशि मांगी थी. आरोप है कि उक्त कंपनी ने इस रेलवे अधिकारी को रिश्वत की रकम किस्तों में पहुंचाने भी शुरू कर दी थी.

निजी कंपनी के कर्मचारी गिरफ्तार

सीबीआई को जब यह सूचना मिली, तो इसे आरंभिक तौर पर सत्यापित किया गया. इस सत्यापन के दौरान सूचना में तथ्य पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया. सीबीआई ने इसके साथ ही उक्त रेलवे अधिकारी को 15 लाख रुपये की रिश्वत का आदान प्रदान कर रहे निजी कंपनी के कर्मचारी समेत रेलवे अधिकारी और उसके बाद कंपनी के निदेशक को भी गिरफ्तार कर लिया. इस रेलवे अधिकारी ने उक्त निजी कंपनी के निदेशक समेत अन्य लोगों को क्या-क्या अवैध लाभ दिलाए थे इसके बारे में जांच की जा रही है. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने पटना, नोएडा और गुवाहाटी में 9 जगहों पर छापेमारी की और इस छापेमारी के दौरान बरामद सामान का भी आकलन किया जा रहा है. मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें-


Covid 19: क्या ओमिक्रोन के खिलाफ कारगर होगी बूस्टर डोज? कब होगी भारत में शुरुआत, एक्सपर्ट्स ने कही बड़ी बात

Jammu Kashmir News: पुंछ में ब्रेनवॉश स्पेशलिस्ट पाकिस्तानी आतंकी मारा गया, भारतीय सेना पर हमले में था शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget