एक्सप्लोरर

यौन शोषण के आरोप में यूपी सिंचाई विभाग का जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, CBI ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की

छापेमारी के दौरान लैपटॉप और यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है. आरोप है कि बाल यौन शोषण सामग्री वाली तस्वीरें और वीडियो को प्रकाशित किया जाता था. इसके लिए डार्क वेब का इस्तेमाल होता था.

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने छोटे बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर रामभवन को गिरफ्तार किया है. इंजीनियर की उम्र 40 साल से भी कम बताई जाती है. छापेमारी के दौरान ₹8 लाख नगद, अनेक सेक्स करने वाले खिलौने, लैपटॉप और यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं. आरोप है कि इन खिलौनों का प्रयोग आरोपी 5 साल से 16 साल तक के बच्चों को लुभाने के लिए किया करता था.

सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के जिला चित्रकूट समेत बांदा और आसपास के जिलों में बच्चों के यौन शोषण का आरोप था. यह भी आरोप था कि आरोपी के साथ कुछ और लोग भी शामिल थे. यह लोग बच्चों के साथ यौन शोषण करने के बाद उनकी वीडियो और अन्य तस्वीरें उतार कर बेचने का काम भी करते थे. यह भी आरोप है कि बाल यौन शोषण सामग्री वाली तस्वीरों और वीडियो को आरोपी द्वारा इंटरनेट की सुविधा का उपयोग कर प्रकाशित और प्रसारित भी किया जाता था इसके लिए यह लोग डार्क वेब का उपयोग किया करते थे.

सीबीआई के मुताबिक, यह भी आरोप है कि आरोपियों ने कथित तौर पर 5 साल से 16 साल की बच्चों को लुभाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामानों और गैजेट्स का  इस्तेमाल किया. सीबीआई ने इन आरोपियों के घरों पर जब तलाशी ली तो ₹8 लाख  नगद, मोबाइल फोन, लैपटॉप, वेब कैमरा, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड और खिलौनों समेत इलेक्ट्रॉनिक स्टोरेज डिवाइस बरामद हुए. सीबीआई के आला अधिकारी के मुताबिक आरोपी के ईमेल की जांच से पता चला है कि वह बाल यौन शोषण सामग्री साझा करने के उद्देश्य से कथित तौर पर कई भारतीय और विदेशी नागरिकों के संपर्क में भी था.

आरोपी ने इंटरनेट पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों का उपयोग करते हुए डार्क नेट इत्यादि के माध्यम से कथित तौर पर बाल यौन उत्पीड़न सामग्री को भारी मात्रा में बनाया और उन्हें साझा किया. गिरफ्तार आरोपी को आज सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया.

ध्यान रहे कि बाल यौन शोषण से संबंधित मामलों की जांच के लिए सीबीआई ने दिल्ली मुख्यालय में एक विशेष यूनिट की स्थापना की है जहां इस तरह के मामलों की जांच की जाती है.

ब्रिक्स सम्मेलन: पीएम मोदी ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा, बोले- आतंकियों का समर्थन करने वाले देश दोषी ठहराए जाएं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget